टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सई के सामने सत्या की इज्जत की धजियां उड़ाएगी काकू, विनायक ने छोड़ा घर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 11, 2023, 12:54 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में विनायक के बर्थडे में सई और सत्या के आने से कोई खुश नहीं होता है। पाखी के नहीं होने पर विनायक काफी निराश हो जाता है। वो खुद अपनी मां को ढूंढने का फैसला लेता है।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।सत्या और सई की शादी से च्वहाण परिवार के लोग बिल्कुल भी खुश नहीं है। पूरा परिवार विनायक का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है। विनायक की बर्थडे पार्टी में सत्या और सई भी सवि के साथ पहुंचते हैं। सत्या और सई को साथ देखकर काकू और विराट काफी गुस्सा हो जाते हैं। काकी सई के बारे में बुरा-भला कहती हैं। वो सई और सत्या को साथ देखकर गुस्से से भर जाती हैं।

सई और सवि को देखकर विनायक काफी खुश होता है। सई विनायक को गिफ्ट में सोने की चेन पहनाती हैं। सई और विनायक को साथ देखकर विराट भी थोड़ा इमोशनल हो जाता है। विनायक के बर्थडे पर भी पाखी वापस नहीं लौटती है। इस बात से विनायक काफी दुखी हो जाता है। उसे लगता है कि किसी को भी उसकी मां की चिंता नहीं है।

विनायक छोड़ेगा चव्हाण परिवार

विनायक सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां पाखी से करता है। विनायक पाखी को खुद ढूंढने का फैसला करता है। वो कहता है कि मैं इस घर में तभी लौटूगा जब मेरी मां वापस आएगी। विराट विनायक को घर छोड़ने से रोक नहीं पाता है।

विराट को एहसास होता है कि उसकी वजह से पूरा परिवार तबाह हो गया। पाखी उसे छोड़कर चल गई और विनायक उससे नफरत करता है। इधर सई के अतीत की वजह से अंबा बिल्कुल भी खुश नहीं है। अंबा सई से कहती हैं कि तुम बार-बार सत्या की खुशियों को छोड़कर च्वहाण निवास जा रही हूं। तुम्हारी ये चीजें मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। अंबा और सई के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। हालांकि सत्या सई का पूरा साथ देने की कोशिश करता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई के सामने नीनाद और अंबा के अतीत का सच सामने आएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article