टीवी मसाला

GHKKPM latest Spoiler: सत्या ने अपने प्यार के लिए उठाया पहला कदम, हैरान रह जाएगा विराट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 04:04 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। पत्रलेखा के जाने के बाद से विराट को किसी बात की कोई खबर नहीं रहती हैं। वो अपने परिवार के बिखरने का जिम्मेदार सई को मानता है।

Image

Ghum Hai kisi ke Pyaar mein Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) फैमिली ड्रामा चल रहा है। सत्या और सई डिनर के लिए बाहर जाते हैं। रेस्टोरेंट में सत्या को जरूरी कॉल आ जाती हैं और वो बाहर चला जाता है। विराट भी नशे की हालत में उसी रेस्टोरेंट में बैठा होता है। विराट सई से पूछता है कि तुमने मेरे साथ ये सब क्यों किया? तुम इतना कैसे बदल गई। वो सई को बार-बार अपने और उसके रिश्ते के बारे में करता है। सई विराट को संभालने की कोशिश करती हैं।

सत्या विराट को नशे की हालत में देखकर आग बबूला हो जाता है। वो विराट से कहता है कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी पत्नी का व्रत तोड़ने की। सत्या और सई विराट को चव्हाण परिवार में छोड़ते हैं। काकू विराट को इस हालत में देखकर सई पर गुस्सा होती है। सत्या काकू को जवाब देते हुए कहता है कि ये सब आपके बेटे की गलती है। विराट की वजह से सत्या काफी गुस्से में होता है।

विनायक की कस्टडी की मांग करेगी सई

सई सत्या को मानने की कोशिश करती हैं। वो सत्या को खाना खाने के लिए कहती हैं। लेकिन सत्या कुछ भी खाने से मना कर देती है। सई कहती है ठीक है मैं भी नहीं खाऊंगी। सत्या सई की बात को मान लेता है और वो उसके साथ खाना खाता है। अंबा सई से कहती हैं कि तुम्हें याद तो है ना कि आज अस्पताल में छुट्टी के लिए अर्जी देनी है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई विराट की हालत को देखते हुए विनायक की कस्टडी की मांग करेगी। वो कोर्ट से कहती हैं कि विराट मेंटली ठीक नहीं है कि वो विनायक की देखभाल कर सके। विराट और सई विनायक की कस्टडी के लिए लड़ेंगे। इस धमाकेदार ट्विस्ट को देखन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article