Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी में प्यार में फैमिली ड्रामा चल रहा है। सत्या और सई की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। सत्या की मां अंबा इस शादी से खुश नहीं है। दूसरी तरफ सई भी इस शादी को लेकर अजीब सी कशमश में फंसी हुई है। सई इस शादी को लेकर काफी कंफ्यूज है क्योंकि वो आज भी सिर्फ विराट से प्यार करती हैं। वो ये शादी पत्रलेखा और विराट की शादी को बचाने के लिए कर रही है। वो नहीं चाहती है कि उसका बेटा उससे नफरत करें।
सत्या जानता है कि सई से बेहतर लड़की उसे नहीं मिल सकती हैं। उसी की तरह सई को भी इस शादी से कोई उम्मीद नहीं है। सई दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर मंदिर पहुंच जाती है। सई को दुल्हन के जोड़े में विराट का जूनियर देखता है। वो विराट को सई के बारे में बताते हैं। विराट को खुद पर गुस्सा आता है कि वो सई और सत्या को लेकर इतना शांत कैसे रह सकता है। वो सई और सत्या की शादी रुकवानी के लिए मंदिर पहुंचता है। लेकिन तब तक शादी हो चुकी होती है।
सत्या की दुल्हन बनीं सई
सई ने अपने गले में सत्या के नाम पर मंगलसूत्र पहना होता और मांग में सिंदूर होता है। विराट सई से पूछता है कि तुमने ये सब क्यों किया सई। तुम्हारी ये शादी हमारे प्यार का खून है। सत्या विराट को रोकने की कोशिश करता है। विराट गुस्से में सत्या को धक्का देता और उसे मारने की कोशिश करता है। लेकिन सई बीच में आ जाती है। सत्या और सई की शादी के बाद शो का अपकमिंग ट्रैक काफी धमाकेदार होने वाला है। फैंस इस एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तीनों की जिंदगी क्या मोड लेगी ये देखना दिलचस्प होगा।
