टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: बेटे के लिए जान दांव पर लगाएगी ईशा, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 28, 2023, 02:26 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि की जान खतरे में पड़ने वाली है। ईशा को दोनों को बचाते हुए गोली लग जाती है। अपनी मां को इस हालत में देखकर ईशान हैरान रह जाता है।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में दोनों की तीखी नोकझोंक फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। भोसले कॉलेज में ईशा के आने से यशवंत और अक्का साहिब परेशान है। दोनों नहीं चाहते हैं किसी भी हालत में ईशान और ईशा की गलतफहमियां दूर हो। ईशान अपनी मां से नफरत करता है क्योंकि वो उसे बचपन में छोड़कर चली गई थी। ईशान को लगता है कि इतने सालों बाद वो क्या करने वापस आई है।

कॉलेज में गणपति पूजा होने वाली है। पूजा की सारी जिम्मेदारियां सिव संभालती है। पूजा की तैयारियों के बीच ईशान और सवि के बीच में क्यूट रोमांटिक मोमेंट दिखाया जाता है। ईशान और सवि एक- दूसरे को सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। लेकिन इस बार की गणपति पूजा काफी धमाकेदार होने वाली है।

ईशा को लगेगी गोली

गणपति पूजा में कुछ गुडे सवि पर हमला करने वाले होंगे। ईशान और ईशा सवि को बचाने के लिए कॉलेज पहुंचते हैं। गुंडे सवि पर गोली चलाते हैं। ईशा ईशान और सवि को बचाने के लिए आगे आ जाती है। ईशान ईशा को अस्पताल में एडमिट करवाता है और बाद में घर लेकर आता है। ईशा को ईशान के साथ देखकर सभी लोग हैरान रह जाएंगे। क्या ईशान और ईशा के बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article