बॉलीवुड

करण जौहर ने शाहरुख खान की जवान को कहा- ट्रेलर ऑफ सेंचुरी! खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 28, 2023, 01:18 PM IST

शाहरुख खान की फिल्म जवान के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म मेकर करण जौहर ने किंग खान की फिल्म जवान के ट्रेलर पर सबसे पहला रिएक्शन दिया है। फिल्म मेकर के कमेंट ने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।

Image

Karan johar jawan trailer (credit pic: instagram)

Jawan Trailer: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है। किंग खान ने अपने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान फैंस ने जवान के ट्रेलर को लेकर कई सवाल पूछे थे। एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था, ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या। ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर हा हा हा.. आ जाएगा भाई सांंस तो ले ले..। एसआरके के बाद करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। फिल्म मेकर ने पोस्ट में लिखा, मैंने अभी ट्रेलर ऑफ सेंचुरी देखा है।

जवान का ट्रेलर देख करण ने दिया रिएक्शन

करण ने अपने पोस्ट में जवान का नाम तो नहीं लिया। लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि करण शाहरुख की जवान के बारे में बात कर रहे हैं। फिल्म मेकर के पोस्ट ने फैंस की दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। फैंस जवाने के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति लीड रोल में है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

किंग खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। ये मल्टी स्टार फिल्म अगले महीने 7 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में जवान से शाहरुख के अलग-अलग लुक शेयर किए थे। एक्टर इस एक्शन पैक्ड फिल्म में होश उड़ा देने वाले लुक्स में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article