टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: सई को दूसरी शादी में मिलेगा धोखा, काकू और अंबा बाई है एक- दूसरे की जानी दुश्मन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2023, 01:02 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 06th April 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक आने वाला है। सत्या और सई की शादी से अंबा बाई बहुत खुश होंगी। लेकिन अंबा बाई ने ये सब अपनी दुश्मन भवानी देवी से बदला लेने के लिए किया है।

Image

Ghum Hai Kisi Ke pyaar mein (spoiler Alert)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 06th April 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में विराट सई के साथ अपनी नई जिंदगी बसाना चाहता है। वो सई के लिए डिनर डेट प्लान करता है। पाखी विराट और वीणू के साथ नई शुरुआत को लेकर खुश है। पाखी में आए नए बदलाव से पूरा परिवार खुश है। पाख विनायक और सवि दोनों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। विराट सई के साथ डेट पर जाता है।

सई विराट का बदला हुआ रुप देखकर हैरान हो जाती हैं। विराट को देखकर सई को पुरानी बाते याद आ जाती हैं। विराट ने पहले भी इस तरह का डिनर डेट प्लान किया था। विराट जैसे ही सई से अपने दिल की बात कहने वाला होता है तभी उसे पाखी का फोन आ जाता है। इसके बाद पुलिस ऑफिसर उसे नक्सलियों से लड़ने के लिए मिशन पर भेज देते हैं। विराट सई से कहता है कि मैं आकर तुम से अपनी दिल की बात कहूंगा।

विराट ने सई के लिए प्लान किया डिनर डेट

वो विराट को कुछ भी नहीं करने से मना कर देती हैं। उसे लगता है कि इस वजह से पाखी का रिश्ता टूट जाएगा। वो ऐसा नहीं चाहता है कि उसकी वजह से किसी का परिवार टूटे। विराट की हरकतों को रोकने के लिए सई सत्या से झूठी शादी रचाने का फैसला करती हैं ताकि विराट को लगे कि वो अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हैं।

सत्या और सई की शादी से विराट टूट जाएगा। सत्या और सई की शादी के पीछ अंबा बाई का राजनीतिक षड्यंत्र छिपा हुआ है। वो सई के जरिए भवानी देवी से अपना पुराना बदला लेना चाहती हैं। सई को अंबा बाई के अतीत के बार में कोई जानकारी नहीं है। क्या एक बार फिर सई के इस कदम से चौव्हाण परिवार करने लगेगा उससे नफरत।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article