टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: सत्या को छोड़ सई ने की अपने एक्स पति की देखभाल, अंबा भेजेगी विराट को जेल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 26, 2023, 01:04 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सत्या के एक्सीडेंट से अंबा को बहुत बड़ा झटका लगता है। अंबा इस बात के लिए विराट को जिम्मेदार ठहराती है और विराट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराती हैं।

Image

Ghum Hai kisi ke pyaar mein (spoiler)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। मेकर्स शो में लीप जल्द जेनरेशन लीप लाने वाले हैं। शो की स्टोरीलाइन की बात करें तो सई अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। सत्या और विराट सई से अपने दिल की बात कहने के लिए नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं। इस दौरान सत्या का एक्सीडेंट हो जाता है। अंबा सत्या के एक्सीडेंट का जिम्मेदार विराट को ठहराती है।

अंबा विराट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाती है। सई अंबा से कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि विराट ऐसा कभी नहीं कर सकता है। अंबा सत्या को इस हालत में देखकर पूरी तरह से टूट जाएगी। सई पूरे परिवार को समझाती है कि वो सत्या के पास रूकेगी। आप सभी लोग घर जाओ। अंबा सई की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं होती है। सई किसी काम से घर आती है तो उसे घर के बाहर विराट नशे की हालत में मिलता है। सई विराट को अपने घर लेकर जाती है। अंबा सई और विराट को साथ में देखकर गुस्सा हो जाती है। वो सई को खरी- खोटी सुनाती है।

विराट को होगी जेल

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सत्या के एक्सीडेंट के केस में विराट को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। विराट पुलिस स्टेशन में अंबा और सई को साथ देखता है। उसे लगता है कि सई ने उसके खिलाफ केस किया है। सई को समझ नहीं आता है कि आखिर विराट और सत्या साथ में क्या कर रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच क्या बात हुई किसी को याद नहीं होता है। सत्या और विराट दोनों को कुछ भी याद नहीं है। वहीं, सई को लगता है कि विराट निर्दोष है और उसकी कोई गलती नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article