टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler : सई रखेगी विराट का ख्याल, सत्या के सामने आएगा उसके पिता का सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 28, 2023, 01:57 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। सई विराट को बचाने के लिए सबूत ढूंढती हैं। सई को विराट के लिए इस तरह से परेशान देखकर सत्या को काफी तकलीफ होती है। शो में जल्द सत्या के पिता की एंट्री होने वाली हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। आजे के एपिसोड की शुरुआत विराट के साथ होती है। पुलिस विराट को बताती हैं कि आप बेगुनाह है जा सकते हैं। सई मैडम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आपकी बेगुनाही साबित कर दी है। अश्विनी विराट को बचाने के लिए शुक्रिया कहती है। विराट सई को ताना मारते हुए कहता है कि अच्छा आपके अंदर की सच्चाई बची हुई है वरना मैं बिना कसूर से जेल में बंद रहता है। काकू सई को खरी- खोटी सुनाती है।

सई सत्या से कहती हैं कि मैं जानती हूं तुम गुस्सा हूं मुझसे फिर भी तुमने मेरा साथ दिया। सत्या मैं बस तुम्हें खुश देखना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती हूं कि मेरे वजह से तुम्हारे चेहरे पर उदासी आई। सत्या सई से कहता है कि वो नाराज नहीं है। दोनों साथ मिलकर अंबा के लिए खाना बनाते हैं। सत्या और सई पूरे परिवार के साथ खाना एन्जॉय करते हैं।

सत्या के पिता का सच आएगा सामने

अधिकारी हाउस में सवि और विनायक मिलकर सत्या के साथ मस्ती करते हैं। बच्चों को इस तरह से सत्या के साथ मस्ती करते देख सई बेहद खुश होती है। बच्चों ने सत्या को सती अधिकारी बना दिया था। सई सत्या के बालों को ठीक करती हैं। सत्या सई को देखता रहता है। नागपुर में नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति हुई है। ये नया पुलिस कमिश्नर कोई और नहीं डॉक्टर सत्या के पिता है। अंबा नहीं चाहती है कि सत्या कभी भी अपने पिता से मिला। सत्या के पिता सई के काका है। वो नागपुर आते ही सई को कॉल करते हैं और उसे मिलने की बात कहते हैं। क्या होगा जब सत्या के सामने उसके पिता का सच आएगा सामने।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article