टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में फेम पाखी और विराट में हुआ झगड़ा, वजह जानकर फैंस भी हुए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 10, 2023, 06:06 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein : गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा टीवी के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। नील और ऐश्वर्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

neil bhatt and aishwarya sharma (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein : गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। पाखी और विराट सिर्फ शो में ही नहीं रियल लाइफ में भी पति- पत्नी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी क्यूट फोटो शेयर करते रहते हैं। कपल अपने फैंस के साथ अपनी डे टुडे लाइफ के बारे में शेयर करते रहते हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ समय पहले ही गुम है किसी के प्यार में शो को अलविदा कहा है। एक्ट्रेस गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के बाद रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी।

नील और ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपल एक- दूसरे से लड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कैप्शन में लिखा, रिमोट के लिए लड़ाई।

ऐश्वर्या और नील में हुई लड़ाई

दोनों की लड़ाई देखकर फैंस भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप लोग भी रिमोट के लिए लड़ते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। ऐश्वर्या और नील का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या शर्मा बहुत जल्द खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी। फैंस एक्ट्रेस को स्टंट करते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

शो गुम है किसी के प्यार में की स्टोरी लाइन की बात करें तो पत्रलेखा के जाने के बाद विराट और विनायक अकेले पड़ गए है। विनायक हर पल अपनी मां को याद करता है। विराट भी पाखी को ढूंढने की तमाम कोशिश कर रहा है। इन सब के बीच सई फंसी हुई है। सई और सत्या की शादी हो चुकी है। सई अपने ससुराल से ज्यादा च्वहाण परिवार में रहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article