टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein फेम हर्षद अरोड़ा ने छोड़ा शो, फैंस हुए इमोशनल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 25, 2023, 11:34 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स लीप लेकर आने वाले हैं। गुम है किसी के प्यार में की स्टार कास्ट ने लीप की वजह से शो को छोड़ दिया है। हर्षद अरोड़ा ने शो छोड़ने से पहले अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस फोटो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

Harshad Arora (Credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में 20 साल का लीप आने वाला है। शो में आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो के लीड कैरेक्टर्स लीप की वजह से शो को छोड़ रहे हैं। इस बात से गुम है किसी के प्यार में फैंस बिल्कुल खुश नहीं है। फैंस नहीं चाहते हैं कि मेकर्स इस शो में लीप लेकर आए।

शो के न्यू एंट्री हर्षद अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फेयरवल का वीडियो शेयर किया है। हर्षद शो में डॉक्टर सत्या की भूमिका निभा रहे हैं। हर्षद ने डॉक्टर सत्या के रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया। हर्षद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए Asta La Vista लिखा है। फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

हर्षद अरोड़ा नो शो को कहा अलविदा

शो में सत्या के आने से सई की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। फैंस सत्या और सई की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। शो के लीड कैरेक्टर स्क्रीन पर अपनी उम्र से बड़ा नहीं दिखना चाहते हैं। इसकी वजह से लीड कैरेक्टर शो को छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कास्ट ने फीस नहीं बढ़ाने की वजह से शो को अलविदा कह दिया है। आयाशा सिंह ने इन खबरों को अफवाह बताया था। एक्ट्रेस ने कहा कि ये खबरें झूठी है।

शो को आगे बढ़ाने के लिए लीप लाया जा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने शो को छोड़ने की बात को कंफर्म कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया था। ऐश्वर्या शर्मा रोहित शेट्टी के शो में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article