टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में छोड़ने के बाद ऐश्वर्या शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, टीवी की बहू करेगी खतरनाक स्टंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 3, 2023, 05:32 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ऑन एयर होने वाला है। मेकर्स ने इस शो के लिए टीवी की बहू ऐश्वर्या शर्मा को अप्रोच किया है। ऐश्वर्या ने कुछ समय पहले ही शो गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कह दिया है।

Image

aishwarya sharma (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की शूटिंग कुछ ही समय में शुरू होने वाली हैं। मेकर्स धीरे-धीरे शो के कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी में गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) हिस्सा लेंगी। ऐश्वर्या शो में पाखी का रोल निभाती हैं। पाखी के कैरेक्टर में दर्शकों ने एक्ट्रेस को खूब पसंद किया है।

ऐश्वर्या शर्मा अपने नए शो के लिए काफी एक्साइटेड है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द इस शो को साइन करने वाली हैं। पाखी ने अभी तक इसके बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। ऐशर्या शर्मा के करीबी सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

ऐश्वर्या शर्मा होंगी खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा

मेकर्स और ऐश्वर्या के बीच इस शो को लेकर सभी बातें तय हो गई और वो जल्द कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली है। ऐश्वर्या ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि गुम है किसी के प्यार में शो ने मुझे सब कुछ दिया है। इस शो से मुझे लोगों का प्यार मिला है। ये शो मेरे लिए ही बना था। एक्ट्रेस ने कहा कि इस शो से मुझे काम ही नहीं, मेरी जिंदगी का प्यार भी मिला है।

एक्ट्रेस ने बताया कि गुम है के सेट पर मैं सबसे ज्यादा अपने पति और को स्टार नील भट्ट के साथ शूटिंग करना मिस करूंगी। हम करीब ढाई साल से एक- दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि अब हमें दोबारा साथ काम करने का मौका मिलेगा। एक्ट्रेस के शो छोड़ने से सबसे ज्यादा उनके पति दुखी थे। नील और ऐश्वर्या ने साल 2021 में शादी की थी। कपल की ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद है। ऐश्वर्या शर्मा के अलावा इस शो के लिए शीजान खान, शिव ठाकरे, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी का नाम सामने आया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article