टीवी मसाला

GHKKPM फेम नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के बाद सेट पर बनी ये नई जोड़ी, दोनों साथ बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 03:36 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर एक नया कपल बन रहा है। शो में मोहित और करिश्मा निभाने वाले विहान और स्वरा रियल लाइफ में एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है।

Image

neil bhatt and aishwarya sharma (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी सेलेब्स के बीच में सेट पर प्यार हो जाना आम बात है। गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को सेट पर प्यार हुआ था। कपल ने अपने रिलेशनशिप को 2 साल तक सबसे छिपाए रखा था। कपल ने सगाई करने के बाद फैंस को इसके बारे में जानकारी दी थी। सेट पर एक नया कपल बन गया है। शो में मोहित और करिश्मा का रोल प्ले करने वाले विहान वर्मा और स्नेहा भावसर दोस्तों से ज्यादा है। दोनों सेट पर एक- दूसरे के साथ अपना समय बिताते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विहान और स्वरा सेट पर एक साथ आते हैं और एक साथ जाते हैं। इतना ही दोनों सेट पर खाना भी साथ में खाते हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हैं। दोनों एक -दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। स्वरा और विहान को साथ देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश है। उनके दोस्तों को लगता है कि विहान और स्वरा अपने रिलेशनशिप को आगे तक ले जाएंगे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।

विहान और स्वरा कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट

विहान और स्वरा से पहले नील और ऐश्वर्या को एक- दूसरे से प्यार हुआ था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। ऐश्वर्या और नील ने साल 2021 के जनवरी महीने में सगाई कर ली और नवंबर में शादी कर ली थी। शो की बात करें तो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आने वाले है। लीप के बाद शो में सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा। लीप की वजह से शो के लीड कैरेक्टर्स नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा ने शो को छोड़ने का फैसला किया है। गुम है के इस नए ट्रैक से फैंस खुश नहीं है। फैंस नहीं चाहते हैं कि मेकर्स सई विराट और सत्या के ट्रैक को खत्म करें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article