टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 8 January, 2023 Full Episode: विराट और सई की जिंदगी में होगी जगप्रताप की एंट्री, क्या वीणू की सच्चाई आएगी सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2023, 12:24 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 8 January, 2023 Full Episode : स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जल्द सई करेगी अपने बेटे वीणू की सच्चाई का पर्दाफाश। घरवालों के सामने खुलेगा करिश्मा और विक्रांत के अफेयर का राज।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 8 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) फैंस को जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में इन दिनों सई और विराट की जिदंगी में उथल - पुथल चल रही है। सई अपने खोए हुए बेटे वीणू को ढूढ़ने की तमाम कोशिश कर रही है। वो अनाथालय की केयर टेकर से आनंदी का नंबर लेती हैं। लेकिन आनंदी फोन नहीं उठाती है। इस दौरान सई सोचती हैं कि मैं विराट से हमारे बेटे वीणू को ढूढ़ने के लिए कह सकती हूं। इसके लिए वो विराट को वॉयस नोट भेजने का फैसला करती हैं। बाद में सई अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए सोचती हैं कि क्या होगा अगर वो हमारा बेटा वीणू नहीं होगा। विराट की सारे उम्मीदें टूट जाएगी।

विराट पाखी को अस्पताल से घर ले आएगा। चौहाण परिवार के सदस्य उसकी आरती उतारेंगे। पाखी ये देखकर काफी दुखी होती है कि घरवाले काफी उदास है। विराट पाखी से कहता है कि तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। तुम्हारे साथ बीते दिनों में इतना कुछ हो गया इसलिए सभी लोग परेशान है।

करिश्मा करेगी विराट को ब्लेम

मोहित और करिश्मा के बीच झगड़ा होता है। ये सब देखकर विराट हैरान रह जाता है। करिश्मा मोहित से कहती है कि जब भी मुझे तुम्हारी जरूरत थी। तुम मेरे साथ नहीं थे। मैं अब तुम्हारे साथ एक छत के नीचे नहीं रह सकती हूं। मोहित गुस्से में करिश्मा को थप्पड़ लगााने के लिए हाथ उठाता है, लेकिन विराट ऐसा करने से रोक देता है। विराट करिश्मा को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन वो कुछ समझना नहीं चाहती हैं। करिश्मा कहती हैं कि आपने भी तो सई को छोड़कर किसी और लड़की से शादी की थी। आप मुझे लेक्चर मत दो। सोनाली मोहित और करिश्मा से कहती हैं कि तुम दोनों अपने झगड़े को प्राइवेट में सुलझा लो। करिश्मा इस दौरान घरवालों को घर छोड़ने की धमकी देती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article