टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: विराट को बचाने के लिए सबूत ढूंढेगी सई, टूट जाएगा सत्या का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 01:30 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27th May 2023 Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई सत्या और विराट की जिंदगी में उथल पुथल चल रही है। सई विराट को बचाने के लिए सबूत ढूंढेगी। सत्या को पहली बार महसूस होता है कि आज भी सई विराट से प्यार करती हैं।

Image

GHkkpm spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27th May 2023 Spoiler: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में की कहानी दर्शकों को बांधे रखती हैं। दर्शक अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत सई और अंबा के साथ होती है। जहां अंबा पुलिस इंस्पेक्टर से कहती है कि विराट को गिरफ्तार कर ले क्योंकि उसने मेरे बेटे को मारने की कोशिश की है। सई अंबा को समझाती है कि विराट कभी भी ऐसा कुछ नहीं कर सकता है। लेकिन अंबा नहीं मानती है। सई को सत्या के होश में आने की जानकारी मिलती है।

सई सत्या से मिलने अस्पताल जाती है और उससे पूछती है कि विराट और उसके बीच में क्या हुआ था। सत्या कहता है कि उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा है। अंबा सई से कहती हैं कि अगर तुझे सत्या का ध्यान नहीं रखना है तो टेंशन बढ़ा मत। सई सभी से कहती हैं कि मुझे सत्या की परवाह है लेकिन मैं अपने बच्चों के पिता को निर्दोष साबित करके रहूंगी।

विराट को निर्दोष साबित करेगी सई

सई विराट से भी पूछती है कि तुम दोनों के बीच क्या हुआ था। विराट को भी सत्या की तरह कुछ याद नहीं रहता है। सई हार नहीं मानती हैं और विराट को बचाने के लिए सबूत ढूंढती है। सत्या सई की राह देखता रहता है कि वो कब आएगी? सई विराट को निर्दोष साबित कर देती है। विनायक डॉक्टर सत्या से मिलने के लिए उसके घर पहुंचता है। विनायक और सवि मिलकर सत्या के साथ मस्ती करते है। सवि सई से कहती है कि बाबा आपसे बहुत प्यार करते है। सई सवि के किसी सवाल का जवाब नहीं देती है। लेकिन वो सवि की बातों को सुनकर विराट के बारे में सोचने जरूर लगती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article