Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 25 January 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल ड्रामा चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत में सई अपने बेटे विनायक को सपोर्ट करते हुए नजर आती हैं। ये देखकर पाखी को जलन होती है। वो पूछती हैं कि तुम सवि से ज्यादा विनायक को सपोर्ट क्यों कर रही हों। विराट को लगता है कि समय खत्म होने से पहले मुझे पाखी को विनायक की सच्चाई बतानी होगी। इस दौरान पाखी रेस्टरूम में जाती है जहां कोई उसका पर्स उठा लेता है। विनायक के कलर्स मिक्स हो जाते हैं, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाता है। सई कहती हैं कि शांत रहो और अपने कलर पैलेट को साफ कर लो।
भवानी को लगता है कि सई क्यों विनायक की मदद कर रही हैं जबकि विराट अपने बेटे की मदद के लिए वहां मौजूद है। पाखी देखती है कि उसका पर्स सई ने पकड़ रखा है। सई कहती हैं कि मैंने देखा कि तुम्हारा पर्स बाहर पड़ा था इसीलिए मैंने उठा लिया। हालांकि पाखी सई की बातों का भरोसा नहीं करती हैं।
पाखी तानेगी सई पर बंदूक
एक परछाई पाखी का पीछा करते हुए नजर आती है। पाखी सई से कलर पैलेट छीन लेती है और कहती हैं कि तुम विनायक से दूर रहो। विनायक अपनी पेंटिंग में भगवान कृष्ण और मां यशोदा की तस्वीर बनाता है। सई इस बात से कुछ होती है कि सवि ने बोर्ड पर विराट, विनायक अपना और सई का नाम लिखा है। भवानी सई से कहती हैं कि तुम विनायक से दूर रहो। सई कहती हैं कि आपको अपनी बात पर जल्द पछतावा होगा जब सच्चाई सबके सामने आएदी। विनायक पाखी की ट्रॉफी को मंदिर में रखती है और घरवाले विनायक की जीत होने पर पार्टी रखते हैं। अपकमिंग एपिसोड में पाखी सई पर तानेगी बंदूक। वो सई से कहती हैं कि तुम मेरा बेटा छिनना चाहती हूं। इस छीना झपटी में बंदूक की गोली चल जाएगी।
