गुम है किसी के प्यार में 25 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो के एपिसोड की शुरुआत में पाखी विनायक और सई से वीडियो कॉल पर बात करती हैं। वहीं, विराट नागपुर के बस एक्सीडेंट में घायल हुए कपल से बात करता है। कपल विराट को बताते हैं कि आज भी उस एक्सीडेंट के बारे में सोचकर रूह कांप जाती है। कपल विराट को बताता है कि उस एक्सीडेंट में एक औरत ने अपनी तीन महीने के बच्चे को एक नर्स को दे दिया और उसकी मौत हो गई थी। विराट को उस एक्सीडेंट की बात सुनकर सई और वीणु की याद आता है। वो कपल से दोबारा पूछता है कि आपको याद है कि बच्चा जिंदा बच गया था। विराट से वो महिला कहती हैं कि उसने वो बच्चा मेडिकल स्टाफ को दे दिया था।
पाखी देखती हैं कि विनायक और सवि साथ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वो अपनी बेटे विनायक को देखकर खुश होती है। वहीं, पाखी सई का शुक्रिया करते हुए कहती है कि तुम्हारी वजह से मुझे नई जिंदगी मिली है और मैं विराट के साथ क्वालिटी टाइम सस्पेंड नहीं कर पाती। वो सई को अपने रूम की रोमांटिक डेकोरेशन दिखाती है।
विराट और पाखी की नजदीकियों से सई को हुईं जलन
ये सब देखकर सई दुखी हो जाती है। सई अपनी शादी का माजक उड़ाते हुए कहते हैं कि मेरे पति का अफेयर किसी और औरत के साथ था। सभी को लगता है कि सई मजाक कर रही हैं और सभी लोग हंसते हैं। अपकमिंग एपिसोड में विराट पुरानी फाइल्स के रिकॉर्ड देखेंगे और उसे पता चल जाएगा कि विनायक ही वीणु है और वो ये खुशखबरी सई को बताना चाहता है।
