टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में, 23 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: विराट करेगा पाखी से दोबारा शादी, टूट गया सई का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2022, 01:06 PM IST

गुम है किसी के प्यार में, 23 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: गुम है किसी के प्यार में विराट- पाखी और सई की जिंदगी एक- दूसरे से जुड़ी हुई है। पाखी और विराट जहां अपनी टूटते रिश्ते को नया मौका देंगे। वहीं, विराट और सई के खोए हुए बेटे वीणु की सच्चाई भी जल्द खुलने वाली है।

Image

गुम है किसी के प्यार में 23 दिसंबर 2022 एपिसोड (credit image: instagram)

गुम है किसी के प्यार में, 23 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। पाखी विराट और सई की जिंदगी में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाखी ठीक होकर घर वापस आ गई है। लेकिन उसने अभी तक विराट को माफ नहीं किया है। उसे लगता है कि विराट हमेशा की तरफ एक बार फिर उससे झूठे वादे कर रहे हैं। वहीं, विराट अपने और पाखी के रिश्ते को एक और मौका देने के लिए हनीमून की टिकट लेकर आता है। पाखी इस हनीमून ट्रिप पर जाने से मना कर देती हैं। भवानी उसे समझाती है कि तुमने हाथ आया मौका गवा दिया। विराट अगर चाहता है कि तुम उसके साथ दोबारा हनीमून ट्रिप पर जाओ तो तुम्हें मना नहीं करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि तुम सई और विराट को लेकर बहुत परेशान हो।

विराट और पाखी करेंगे दोबारा शादी

सई अब विराट और पाखी के बीच में नहीं आना चाहती हैं, इसीलिए वो जॉब से इस्तीफा दे देती है। विराट सई का इस्तीफा स्वीकार कर लेता है। सई पूरा समय करिश्मा और उसके बॉयफ्रेंड के बारे में सोचती हैं। चौहाण परिवार में पाखी के ठीख होने के बाद पूजा रखी जाती है। पाखी को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है।

पूजा के दौरान विनायक सवि को वीडियो कॉल करके बताता है कि आज पूजा थी घर में जिसकी वजह से मैं आज तुम से बात नहीं कर पाया। विनायक सवि और सई घर की सजावट दिखाता है। इस दौरान सई देखती हैं कि विराट और पाखी हवनकुंड में एक बार फिर सात फेरे ले रहे हैं। विराट पाखी को अपने मन से पत्नी मानने का वचन लेता है, जिसे देखकर सई काफी इमोशनल हो जाती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article