टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler : सत्या -सई जाएंगे हनीमून पर, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 21, 2023, 01:34 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 21st May 2023, Latest Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। अंबा के कहने पर सत्या और सई हनीमून पर जाने का प्लान करते हैं। सई हनीमून पर जाने से पहले अपनी बेटी सवि को चैव्हाण निवास भेज देती है।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 21st May 2023, Latest Episode: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) फैमिली ड्रामा चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत में अंबा सई से कहती है कि तुम अस्पताल में जाकर छुट्टी ले लेना। सई अस्पताल जाते ही विराट को कॉल करके कहती हैं कि तुम सवि को स्कूल से चौव्हाण परिवार लेकर चले जाना। इस बात से विराट काफी खुश होता है। वो पूरे परिवार को बताता है कि सवि हमारे साथ रहने के लिए कुछ दिन के लिए आ रही हैं।

सई अस्पताल में नर्स से अपने अपकमिंग शेड्यूल के बारे में पता करती है। उसे समझ नहीं आता है कि वो सत्या के साथ घूमने जाए या नहीं। विराट सई को लेने के लिए स्कूल पहुंचता है, जहां से उसे पता चलता है कि उसकी बेटी सत्या के साथ घर चली गई। विराट सवि को लेने के लिए अधिकारी निवास पहुंचता है। वहां पर सत्या और विराट के बीच में जमकर झगड़ा होता है।

सत्या और विराट के बीच हुआ जमकर झगड़ा

विराट सत्या से कहता है कि तुम मेरी बेटी को मुझसे दूर करना चाहते हो। दोनों की लड़ाई के बीच में सई वीडियो कॉल करती हैं। सई विराट को समझाती है कि उसने सत्या को नहीं बताया था। सत्या की कोई गलती नहीं है। सई को सत्या की तरफ से बोलते हुए देखकर विराट भड़क जाता है। सई सवि से कहती हैं कि तुम अपना सामान पैक करके कुछ दिनों के लिए वीणू दादा के पास चली जाओ। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि विराट तो बताएगी कि सई और सत्या हनीमून पर जा रहे है। इस बात को जानने के बाद विराट हैरान रह जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article