टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20 January 2023 Full Episode: सई के सामने गिड़गिड़या विराट, वीणू को लेकर पाखी ने खेला इमोशनल ड्रामा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 20, 2023, 01:00 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20 January 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ड्रामा चल रहा है। सई चाहती है कि विराट सबके सामने विनायक के सच का खुलासा करें। लेकिन वो पाखी की हालत को देखते हुए सच बताने से कतराता है।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20 January 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai kisi ke Pyaar mein) इमोशनल ड्रामा चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत विराट के रेस्टोरेंट पहुंचने से होती है, जहां वो सई और विनायक को ढूंढने जाता है। वो सई पर भड़कते हुए कहता है कि तुमने विनायक को यहां लाने से पहले कुछ नहीं पूछा। सई कहती हैं कि उसके पास सभी अधिकार है। विराट सई को पाखी की हालत के बारे में समझाने की कोशिश करता है। सई विराट से कहती हैं कि तुम्हें अपने परिवार को जल्द से जल्द सच बताना होगा। तुम्हें अपनी पत्नी को बताना होगा कि पाखी का विनायक से कुछ संबंध नहीं है। विराट सई से कहता है कि पाखी इस सच को समझने की हालत में नहीं है। सई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होता है। विनायक सई को अपना क्राफ्ट दिखाता है और कहता है कि वो स्कूल के कॉम्पिटीशन में भाग लेगा।

सई के सामने विराट गिड़गिड़ाया

विराट को इस दौरान पाखी की चिंता होती है और वो सच का खुलासा करने से मना कर देता है। सई कहती हैं, मैंने इतने साल तक वीणू की मौत का दर्द झेला है। इसलिए मैं चाहती हूं कि आप चौहान परिवार को सच बताए। विराट सई के सामने गिड़गिड़ाते हुए उसे रोकने की कोशिश करता है। इस दौरान विनायक का क्राफ्ट खराब हो जाता है। विनायक इस बात से दुखी हो जाता है। सई कहती हैं कि वो उसकी मदद करेगी। विनायक कहता है कि वो पहले जैसा दोबारा नहीं हो सकता है। भवानी देवी और पाखी सई पर चिल्लाते हैं कि बिना किसी के परमिशन के तुम पाखी को लेकर क्यों गई थी। पाखी कहती हैं कि विनायक मेरा बेटा है। क्या अब तुम उसे भी मुझसे दूर करना चाहती हो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article