Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th May Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। विनायक विराट से कहता है कि मैं अपनी मां को रेड साड़ी गिफ्ट करना चाहता हूं। विराट इस बात के लिए राजी नहीं होता है। परिवार के सदस्य विराट को समझाते हैं कि विनायक की बात मानने में कोई बुराइ नहीं हैं। वो बिना बात के फिर से टेंशन लेगा। इससे अच्छा तो विनायक की बात को मान लेना चाहिए।
अधिकारी हाउस में सभी लोग वट सावित्री की पूजा की तैयारियां करते हैं। सत्या सई से अपनी दिल की बात कहने के लिए उसे साड़ी गिफ्ट करता है। वो सई से कहता है कि तुम इस साड़ी को जरूर पहनना। सई कहती है कि मैं पूजा में यहीं साड़ी पहनूंगी। सत्या इस बात से बहुत खुश होता है। सई से मिलने के लिए विनायक घर आता है। वो सई से कहता है कि मैं चाहता हूं कि पूजा में आप ये साड़ी पहनो।
विनायक की वजह से सई की बढ़ेगी मुश्किल
सई विनायक की दी हुई साड़ी पहनती है। सत्या को खुश देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कान होती है। पहली बार सत्या किसी के लिए साड़ी लेकर आया होता है। सत्या की मां इस बात से बहुत खुश होती है। सत्या का पूरा परिवार सई के आने का इंतजार करता है। सई विनायक की दी हुई साड़ी पहनकर आती है जिसे देखने के बाद सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
सत्या काफी दुखी होता है। सत्या की मां अंबा सई को सुनाती है कि तुम्हें आज के दिन अपने पति की दी हुई साड़ी पहननी चाहिए थी। सई कुछ भी कहती उससे पहले ही अंबा उसे खरी खोटी सुनाने लगती हैं। सत्या की बहन कहती हैं कि ये साड़ी सई को विनायक ने दी है। विनायक सई को लाल रंग की साड़ी में देखता है जो उसने दी होती है।
