Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 16th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) फैमिली ड्रामा चल रहा है। पाखी की वजह से विनायक सई से नफरत करता है। सई इस बात को जानने के बाद काफी दुखी है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो अपने बेटे के प्यार और भरोस को दोबारा कैसे जीते। सई अपने दिल का दर्द विराट को बताती है। विराट सबकुछ जानकर भी चुप रहता है। उससे सई की हालत देखी नहीं जाती है। वो सई को भरोसा दिलाता है कि विनायक की गलतफहमी को दूर करने में मदद करेगा।
विराट पाखी को खरी- खोटी सुनाते हुए कहता है कि तुमने मुझसे पूछा था कि मैं किस तरह का बाप हूं। लेकिन मैं तुमसे पूछना चाहता हूं कि तुम कैसी मां हो। अपने ही बेटी के मन में सई के खिलाफ जहर भर रही हो। तुमने विनायक को जादुगरनी वाली कहानी सुनाई जिसके बाद से वो सई को जादूगरनी समझता है। तुमने उस दिन भी गुस्से में विनायक को सारी सच्चाई बताई थी। इस बात से विनायक अभी तक ऊभर नहीं पाया है।
पाखी और विराट में हुआ झगड़ा
पाखी विराट से कहती हैं तुम्हें सई के अलावा कुछ नहीं दिखता है। तुम मुझे बस सई के सामने नीचे गिराना चाहते हो। अगर तुम्हें मुझसे इतनी परेशानी है तो मुझे उस दिन क्यों बचाया मर जाने दिया होता। विराट पाखी की बात सुनकर हैरान रह जाता है। विराट को धीरे- धीरे महसूस हो रहा है कि सई के साथ उसने कितना गलत किया है। विराट अपनी गलती को सुधारना चाहता है। वोसई और बच्चों को साथ देखना चाहता है, इसीलिए वो फैसला लेता है कि सई और विनायक की गलतफहमी को दूर करेगा। सई इस बात को जानकर बेहद खुश होता है कि पहली बार विराट उसकी मदद कर रहा है।
