Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 14 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। एपिसोड की शुरुआत में विराट अपनी टीम से साथ कुछ चीजों पर बातें करते हुए नजर आता है। सई उसे इस दौरान कॉल करके बताती है कि करिश्मा के लिए विक्रांत अच्छा लड़का नहीं है और उसे इसके बारे में करिश्मा को समझाना चाहिए। विराट सई से कहता है कि मैं इस बात का ध्यान रखूंगी। सई भवानी देवी को भी कंट्रोल में रखने के लिए कहती हैं। वो कहती हैं कि कभी भी मेरे घर में आकर मुझे धमका नहीं सकती है। सई फोन काट देती और विराट अपनी बात नहीं समझा पाता है। उसे महसूस होता है कि भवानी चीजों को मुश्किल बना रही हैं। उसे समझ नहीं आता है कि वो उन्हें कैसे रोके? विराट को पता चलता है कि मोहित ्शराब के नशे में धूत है।
सई करेगी करिश्मा का इलाज
विराट मोहित को रोकता है और उसे समझता है कि करिश्मा ये सब उसका ध्यान पाने के लिए कर रही हैं। वो उसे धोखा नहीं दे रही हैं। वो मेरी तरह उसी गलती को नहीं दोहराएगी। विराट कहता है कि मैं आज तक पछता रहा हूं। वो मोहित से कहता है कि तुम करिश्मा को इस तरह से छोड़ नहीं सकते हो। इधर सई आनंदी को कॉल करती हैं और वीणू के बारे में पता करने की कोशिश करती हैं। आनंदी उसे सच नहीं बताती है। सई को एहसास होता है कि विराट कुछ तो छिपा रहे हैं, लेकिन क्या। पाखी शिवानी के बच्चे के लिए अश्विनी को कुछ वूलने कपड़े देती हैं। ताकि वो उसके बच्चे के लिए कुछ कपड़े बना सकें।
विराट सई को कॉल करके बताता है कि करिश्मा की हालत ठीक नहीं है। सई कहती हैं वो जल्द से जल्द पहुंच रही हैं। करिश्मा को होगा मिसकैरेज। इस बात को जानने के बाद चौहाण परिवार को सदमा लगेगा।
