टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: सई- सत्या की बढ़ती नजदीकियों से विराट को हुई जलन, वीणू की बर्थडे पार्टी में आएगी पाखी!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 12, 2023, 12:29 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में विनायक की बर्थडे पार्टी में सई और सत्या पहुंचते हैं। दोनों को साथ देखकर विराट को काफी जलन होती है। वहीं, विनायक विराट से अपनी मां को लेकर सवाल पूछता है? विराट के पास कोई जवाब नहीं होता है। विनायक दुखी होकर पार्टी से चला जाता है।

Image

Ghum Hai kisi ke Pyaar mein (Credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein Spoiler: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। पाखी के जाने के बाद से विराट और विनायक अलग हो गए है। विनायक अपने पिता से नफरत करता है। उसे लगता है कि विराट ने पाखी को रोकने की कोशिश नहीं की। वो अपने पिता से काफी नाराज है। हालांकि विराट विनायक से वादा करता है कि उसके बर्थडे पर पाखी को वापस लेकर आएगा। विराट अपना वादा पूरा नहीं कर पाए जिसकी वजह से चव्हाण परिवार में जमकर ड्रामा होगा।

विनायक के बर्थडे पर सत्या और सई एक- दूसरे के काफी करीब आते हैं। दोनों एक- दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हैं। सई और सत्या को साथ देखकर विराट को जलन होती है। वो दोनों को बस देखता रहता है। बर्थडे पार्टी में सत्या और वीणू के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। विराट के अलावा काकू को भी दोनों को साथ देखकर काफी गुस्सा आता है।

सत्या -सई के बीच बढ़ीं नजदीकियां

काकू विराट से कहती हैं कि बच्चे उसे ही बाप मानते हैं जिसके साथ उनकी मां होती है। पहले तेरी बेटी सिर्फ सत्या के करीब थी। अब वीणू भी उसके करीब आता जा रहा है। काकू विराट के मन में सत्या के खिलाफ जहर बहरती है। सत्या की मां अंबा उसे फोन करके कहती हैं कि तुम्हारे सारे मेहमान घर पर आ गए है। तुम दोनों कब तक आओगे। सत्या अंबा से कहता है कि वो जल्द से जल्द घर पहुंच रहा है। इधर विनायक अपनी मां के आने का बेसब्री से इंतजार करता है। विनायक विराट से पूछता है कि मां कब तक आएगी। विराट के पास वीणू के सवालों को कोई जवाब नहीं होता है। सई विराट से कहती है कि तुम्हें विनायक को सब सच बता देना चाहिए। विराट कहता है कि कैसे मैं उसका सपना तोड़ दूं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article