टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 12 January, 2023 Full Episode: विराट के झूठ से सई की जिंदगी में आएगा तूफान, क्या विनायक का सच आएगा सामने?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2023, 01:28 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 12 January, 2023 Full Episode: सई अपने बेटे की सच्चाई जानने के लिए हर कोशिश कर रही हैं। लेकिन विराट पाखी के लिए बात को छिपाने की कोशिश करता है। वो सई से उसके बेटे को ढूंढने का वादा करता है ताकि उसे कभी सच्चाई न पता चले।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 12 January, 2023 Full Episode: 'गुम है किसी के प्यार में' इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत विराट और पाखी से होती है। विराट के झूठ को सुनने के बाद पाखी काफी दुखी हो जाती है। विराट सोचता है कि सच्चाई को छिपाकर वो सई के साथ गलत कर रहा है। इसकी वजह से विनायक को भी अपनी मां से अलग होना पड़ रहा है। पाखी की वजह से वो सई और विनायक दोनों के साथ गलत कर रहा है। वो विनायक के पास जाकर बैठता और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। विनायक नींद से उठता है और सई के पास जाने की जिद्द करता है।

विनायक कहता है कि उसने सई के बारे में बहुत बुरा सपना देखा है और उससे मिलना चाहता है। विराट विनायक को समझता है कि अभी देर हो गई है। इस वक्त सई से नहीं मिल सकता है। विराट को एहसास होता है कि विनायक काफी हद तक सई की तरह दिखता है।

पाखी को लगता है विराट कर रहा है चीटिंग

अगले दिना पाखी वीणू को स्कूल छोड़ने जाती हैं। तभी सई सावि से साथ वहां पहुंचती है। सवि सई से दुखी होने का कारण पूछती हैं। लेकिन वो अपनी परेशानी को छिपा लेती है। पाखी का ध्यान सई की चोट पर जाता है और उसे लगता है कि विराट कल उसी के साथ था। विराट की झूठ की वजह से पाखी काफी दुखी होती है। सई पाखी से अपना ध्यान रखने के लिए कहती है। सई विराट को कॉल करके कहती हैं कि तुम वीणू को स्कूल छोड़ने क्यों नहीं आए। मुझे वीणू के बारे में बात करनी थी। विराट सई से कहता है कि वो उससे कैफे में मिलेगा। कैफे में विराट बतता है कि उसने वीणू की फोटो दिखाई थी। लेकिन उन्होंने फोटो में दिख रहे बच्चे को पहचानने से इनकार कर दिया। सई कहती हैं अगर तुमने मुझे रोका होता तो हमारा बच्चा जिंदा होता। ये सब बातें सुनकर विराट काफी इमोशनल हो जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article