Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler Alert episode 04 December: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin) पाखी और विराट की जिंदगी में उथल -पुथल मची हुई है। पाखी को विराट पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। विराट की बढ़ती सई से नजदीकियां देखकर उसे जलन हो रही है। उसे लगता है वो अपनी पहली पत्नी सई के पास दोबारा चला जाएगा। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए पुराने ट्रैक को वापस ला रहे हैं। विनायक और सवि प्लान बनाते हैं कि प्रोजेक्ट के बहाने विराट और सई की दोस्ती कराएगा।
पाखी दोनों बच्चों का प्लान समझ जाती है और उसे खराब करने की पुरी कोशिश करती है। हालांकि उसे यहां भी नाकामयाबी ही मिलती है। घर पहुंचने पर मौसी ने पानी- पुरी बनाया था। इस दौरान बच्चे विराट और सई को गोलगप्पे खाने का चैलेंज देते हैं।
विराट और सई को साथ देख फूटा पाखी का गुस्सा
शो के अपकमिंग ट्रैक में एक बार फिर सई और विराट के बीच की केमिस्ट्री बढ़ती हुई नजर आएगी। एक बार फिर दोनों को उसी तरह से प्यार होगा जैसे पहले हुआ था। गोलगप्पे कंप्टीशन के दौरान दोनों एक - दूसरे के करीब आ जाते हैं। कुछ समय बाद पाखी भी सई के घर पहुंचती है, जहां विराट को शर्टलेस देखकर हैरान रह जाती है। विराट को इस तरह से देखकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वो विराट को काफी सुनाती है और दोनों की इस लड़ाई का कारण न चाहते हुए पाखी बन गईं। क्या पाखी की ये जलन उसे विराट से कर देगी दूरा। शो के अपकमिंग ट्विस्ट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
