टीवी मसाला

बिग बॉस 18 के Avinash Mishra संग अपने डेटिंग खबरों पर Bhavika Sharma ने तोड़ी चुप्पी, जमाने के सामने कही ये बात

Bhavika Sharma and Avinash Mishra Relationship: स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' में मुख्य किरदार का रोल अदा कर रही भाविका शर्मा ने बिग बॉस 18 के घर में कैद अविनाश मिश्रा संग अपनी डेटिंग खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bhavika Sharma and Avinash Mishra Relationship

Bhavika Sharma and Avinash Mishra Relationship: सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस 18 अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। घर में कैद कंटेस्टेंट भी अपने शातिर दिमाग से गेम में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 में एंट्री के साथ ही सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अविनाश मिश्रा, 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस भाविका शर्मा को डेट कर रहे हैं और एक अंदरूनी रिपोर्ट ने इस खबर की पुष्टि भी की है। अब इस मुद्दे पर कई दिनों से चुप बैठी भाविका शर्मा ने आज अपनी चुप्पी तोड़ दी है। भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) संग अपनी डेटिंग खबरों पर बड़ा खुलासा किया है। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को डेट कर रहे हैं। अब मीडिया पोर्टल इंडियन फोरम संग बातचीत के दौरान भाविका शर्मा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब एक्ट्रेस से उनकी डेटिंग खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई जवाब न देने का फैसला किया। यानि भाविका शर्मा ने अविनाश मिश्रा संग अपनी रिलेशनशिप की खबरों पर कोई कॉमेंट नहीं किया है।

बताते चलें की भाविका शर्मा को इन दिनों स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' में मुख्य किरदार सवि के तौर पर देखा जा रहा है। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी काफी अच्छा पर्फॉर्म कर रहा है। इसके इतर अविनाश मिश्रा इस समय बिग बॉस 18 के घर में कैद हैं और वह अपने गेम से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article