टीवी मसाला

Gautam Rode और Pankhuri ने धूमधाम से मनाया अपने जुड़वा बच्चों का पहला जन्मदिन, देखें तस्वीरें

Gautam Rode and Pankhuri Awasthy twin babies birthday: गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी रोडे ने हाल ही में अपने जुड़वाँ बच्चों राधा और रादित्य का पहला जन्मदिन मनाने के लिए एक अंतरंग मिलन समारोह का आयोजन किया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Gautam Rode and Pankhuri Awasthy twin babies birthday

Gautam Rode and Pankhuri Awasthy twin babies birthday: पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े ने 26 जुलाई, 2023 को अपने जुड़वाँ बच्चों के आने की खुशखबरी शेयर की थी। एक तस्वीर नोट शेयर करते हुए इस जोड़े ने खुलासा किया था कि उन्हें एक लड़का और एक लड़की का आशीर्वाद मिला है। अब इस 26 जुलाई को इस खूबसूरत जोड़े के बच्चों को एक साल पूरा हो गया है। अपने बच्चों के पहले जन्मदिन के लिए पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े ने इस दिन को इस प्रकार से खास बनाया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी रोडे ने हाल ही में अपने जुड़वाँ बच्चों राधा और रादित्य का पहला जन्मदिन मनाने के लिए एक अंतरंग मिलन समारोह का आयोजन किया। गर्व से भरे हुए माता-पिता ने अपने बच्चों के इस खास दिन के लिए एक अच्छी थीम चुनी। लाइव संगीत, चिटचैट और पेरेंटिंग जर्नी इस जश्न में मुख्य रूप से शामिल थे। इस दिन के लिए पंखुड़ी-गौतम के दोस्त भी शामिल हुए, उन्होंने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। पार्टी में अमृता राव और आरजे अनमोल, विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी, जेडी मजेठिया, आतिश कपाड़िया, अनंत वी जोशी, रोहित पुरोहित और शीना बजाज, अमित वर्मा और नेहा सराफ समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कुछ समय पहले गौतम ने इंटरव्यू में कहा, "हम बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं और माता-पिता बनने के सफर का आनंद ले रहे हैं। कभी-कभी कुछ मुश्किल दिन होते हैं, कुछ बहुत अच्छे दिन भी होते हैं। जब मुश्किल दिन होते हैं, तो आपको नींद नहीं आती, पंखुड़ी के साथ भी ऐसा ही होता है। जिस तरह से वह हमारे बच्चों और जिम्मेदारियों को संभालती है, उसके लिए उसे सलाम। वह एक बहुत अच्छी मां है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article