टीवी मसाला

Gaurav Khanna की पत्नी सरेआम इन दो कलाकारों संग हुईं कोजी, वीडियो देख यूजर्स बोले- GK की छवि गिरा दी...

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Gets Cozy With These Two Actors: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दो कलाकारों के साथ कोजी होती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो के लिए वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टैंट बॉलीवुड

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Gets Cozy With These Two Actors: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपने बेबाक अंदाज के कारण खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आकांक्षा चमोला लाइमलाइट लूटने के साथ-साथ ट्रोल्स के निशाने पर भी खूब बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसके लिए ट्रोल्स ने उन्हें घेरने में जरा भी देर नहीं लगाई। इस वीडियो को देख आकांक्षा चमोला को तो लोग ट्रोल कर ही रहे हैं, साथ ही गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का नाम घसीटने में भी जरा देर नहीं लगा रहे। वीडियो में एक्ट्रेस दो कलाकारों के साथ सरेआम कोजी होती नजर आईं, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस पर खूब उंगलियां उठाईं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) जल्द ही सीरीज 'दिल धोखा डिजायर' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में आकांक्षा चमोला एक्टर अली हसन और कुंवर अमर सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। लेकिन 'दिल धोखा डिजायर' के प्रमोशनल इवेंट पर एक्ट्रेस अपने को-स्टार अली हसन और कुंवर अमर सिंह के साथ कोजी होती नजर आईं। आकांक्षा चमोला ने दोनों के साथ खड़े होकर पैपराजियों को जमकर पोज भी दिये। लेकिन एक्ट्रेस का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी नहीं भाया और उन्होंने आकांक्षा पर तंज कसने शुरू कर दिये।

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) का वायरल वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "गौरव खन्ना की इमेज पूरी डाउन कर दी।" दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अब जीके क्या करेगा। छी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कोई महिला ऐसे इतनी सहज कैसे हो सकती है।" हालांकि आकांक्षा चमोला को ट्रोल होता देख फैंस ने उनका बीच-बचाव भी किया। ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक्ट्रेस के फैंस ने लिखा, "वो सिर्फ अपना शो प्रमोट कर रही है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। बिग बॉस देखकर हर किसी का दिमाग खराब हो गया है।"

बता दें कि आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) पहले भी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं। खासकर अपने जन्मदिन में 'चिकनी चमेली...' गाने पर डांस करने के लिए एक्ट्रेस को खूब निशाना बनाया गया था। वहीं इससे पहले एक्ट्रेस को मां न बनने की इच्छा जाहिर करने पर ट्रोल किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article