टीवी के मशहूर एक्टर गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। गदर 2 में एक्टर ने लेफ्टिनेट कर्नल देवेंद्र रावत की भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। एक्टर ने फिल्म के सक्सेस के साथ अपनी बिग बॉस 10 की जर्नी के बारे में भी बात की है। एक्टर ने दांवा किया कि घर में स्वामी ओम के साथ रहना बहुत मुश्किल था। उसे काला जादू आता था।
सभी कंटेस्टेंट्स के लिए ये काफी डरवाना था।एक्टर ने आगे कहा, भले ही स्वामी ओम दर्शकों को फनी लग सकता है। लेकिन वो कंटेस्टेंट्स को धमकी देता था। गौरव का ये बयान चर्चा में बना हुआ है। गौरव के साथ बिग बॉस 10 में मनु पंजाबी, मनवीर गुजर, मोनालिसा, रोहन मेहरा समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था।
स्वामी ओम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
बिग बॉस 10 में स्वामी ओम अपनी हरकतों की वजह से काफी सुर्खियों में थे। घर में वीकेंड का वार पर सलमान खान भी उन्हें कई बार डांट लगा चुके थे। साल 2021 में स्वामी ओम की मौत हो गई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो गौरव गदर 2 से पहले राणा नैयडू में नजर आए थे। सीरीज में एक्टर ने प्रिंस रेड्डी का किरदार निभाया था। सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, सुरवीन चावला और सुचित्रा पिल्लई ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
