बॉलीवुड

Dream Girl 2 देखने के बाद आदित्य रॉय कपूर ने दिया रिएक्शन, बोले- फर्स्ट क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 25, 2023, 02:15 PM IST

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर आदित्य रॉय कपूर पहुंचे थे। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Aditya Roy Kapoor Dream Girl 2 (credit pic: instagram)

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना (Ayushman Khuranna) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में आयुष्मान ने पूजा का किरदार निभाया है। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की स्क्रिनिंग पर अनन्या पांडे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे थे। अनन्या और आदित्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हालांकि दोनों ने साथ में कोई पोज नहीं दिया।

आदित्य का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में आदित्य कहते हैं कि उन्हें ड्रीम गर्ल 2 फर्स्ट क्लास लगी है। फैंस एक्टर के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने ड्रीम गर्ल 2 पर दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि आदित्य बहुत ही अच्छे बॉयफ्रेंड हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं। फैंस आदित्य और अनन्या की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। आदित्य और अनन्या के लिंकअप की खबरें पिछले साल से आ रही हैं। दोनों के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। आदित्य और अनन्या ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साध रखी है। दोनों अक्सर मूवी डेट्स और पार्टी में नजर आते हैं। करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में आदित्य और अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article