टीवी मसाला

Gauahar Khan-Zaid Darbar ने की दूसरे बेटे की मुंह दिखाई, काबा शरीफ से कराया दुनिया को पहला सलाम

Gauahar Khan Zaid Darbar Reveals Second Son Face: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली गौहर खान और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जैद दरबार ने अपने दूसरे बेटे फरवान की मुंह दिखाई कर दी है। कपल ने काबा शरीफ में रहते हुए बच्चे से दुनिया को पहला सलाम कराया है।

Image

फोटो क्रेडिट- गौहर खान इंस्टाग्राम

Gauahar Khan Zaid Darbar Reveals Second Son Face: टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाने वाली गौहर खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी है। वह कई फिल्मों और सीरीज में तो अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा ही चुकी हैं। साथ ही उन्होंने 'बिग बॉस 7' में भी जीत दर्ज की थी। गौहर खान और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बीते साल दूसरी बार मम्मी-पापा बने थे। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा। खास बात तो यह है कि आज कपल ने अपनी नन्ही सी जान की मुंह दिखाई भी कर दी है। गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार ने उमराह के दौरान बेटे की मुंह दिखाई कराई और दुनिया को उसका पहला सलाम कराया।

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) के बेटे फरवान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटो में उनका परिवार एक साथ नजर आया। गौहर खान और जैद दरबार फोटो में अपने दोनों बेटों जेहान और फरवान के साथ दिखाई दिये। चारों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक थी। गौहर खान ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "अल्लाह इसपर अपनी बरकत बनाए रखे। बड़े को काबा से पहला सलाम कराया था तो छोटे का सलाम भी तो वहीं से बनता है। अस्सलामू अलैकुम खूबसूरत दुनिया फरवान की ओर से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में याद रखें, जैसे कि हम दुनिया के लिए इस पवित्र जगह से दुआएं कर रहे हैं।" गौहर खान और जैद दरबार की फोटोज पर दिव्या अग्रवाल, भारती सिंह, सृष्टि रोडे, सोफी चौधरी और ताहिर शब्बीर जैसे कई सितारों ने कमेंट कर प्यार लुटाया।

गौहर खान (Gauahar Khan) ने ये तस्वीरें कुछ ही मिनट पहले साझा की थीं। लेकिन 50 मिनट में ही फोटोज पर 32 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने साल 2020 में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुए थे। जहां गौहर खान ने बॉलीवुड मूवीज और 'बिग बॉस' के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। वहीं जैद दरबार ने बतौर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लोकप्रियता बटोरी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article