टीवी मसाला

FIR के एक्टर Ishwar Thakur पाई-पाई को मोहताज, इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे जिंदगी की जंग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 28, 2022, 03:29 PM IST

Ishwar Thakur kidney disease and Facing financial issues: टीवी एक्टर का कहना है कि उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वह डॉक्टरों के पास चेकअप के लिए भी नहीं जा सकते हैं। उनके पास इलाज के न तो पैसे हैं न ही वह काम करने की हालत में हैं।

Image

TV actor Ishwar Thakur

TV Actor Ishwar Thakur Facing financial issues: टीवी सीरियल FIR के गोलू उर्फ ईश्वर ठाकुर की तबीयत ठीक नहीं है। इससे भी खराब बात ये है कि उनके पास इलाज तक के पैसे नहीं है। उनकी दयनीय हालत रोंगटे खड़े करने वाली है। जी हां, इन दिनों टीवी एक्टर ईश्वर ठाकुर बुरे वक्त से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी तबीयत भी दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। वह किडनी संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। जिस चलते उन्हें यूरीन फ्लो की दिक्कत हो गई है। ईश्वर ठाकुर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उनके पास डायपर खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। एक्टर ऐसे में कागज और रद्दी अखबार से काम चला रहे हैं।

ईश्वर ठाकुर ने हाल में ही एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वह डॉक्टरों के पास चेकअप के लिए भी नहीं जा सकते हैं। उनके पास इलाज के न तो पैसे हैं न ही वह काम करने की हालत में हैं। साथ ही उनके भाई और मां की हालत भी खराब है। उनके भाई सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। पहले उन्होंने भाई को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था मगर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उन्होंने भाई को एक आश्रम में भर्ती करवाया। जहां उन्हें महीने के 3 हजार रुपये भरने होते हैं, ये पैसे भी वो भर नहीं पा रहे है। साथ ही ईश्वर ठाकुर की मां भी बिस्तर पर हैं। उनकी हालत तो ऐसी है कि वह बिस्तर से उठ तक नहीं सकती हैं।

ईश्वर ठाकुर का कहना है, 'पहले तो मैं आयुर्वेदिक इलाज से काम चला रहा था, लेकिन अब आयुर्वेदिक दवाइयां खरीदने के भी पैसे नहीं बचे हैं, इसलिए यह भी बंद कर दिया है। मेरा शरीर मेरा साथ नहीं दे रहा है। कई बार तो ऐसा महसूस होता है कि मेरे पैर हैं ही नहीं। यूरिन पर मेरा कंट्रोल नहीं है। ऐसी स्थिति में कैसे शूटिंग करूंगा? ऐसी जिंदगी से तो मौत बेहतर लगती है। मेरी स्थिति वाकई बहुत गंभीर है।'

आपको बताते चलें ईश्वर ने अब तक 'F.I.R', 'मे आई कम इन मैडम', 'जीजा जी छत पर हैं' जैसे कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया है। वह शो 'भाभीजी घर पर हैं' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। इसमें उन्होंने अनुराग का किरदार निभाया था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article