टीवी मसाला

Asit Modi के खिलाफ दर्ज हुई FIR, 'रोशन सिंह सोढ़ी' के आरोपों के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 20, 2023, 11:07 AM IST

FIR Against Asit Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) बीते काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। शो के कई एक्टर्स ने असित के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने असित के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Image

FIR Filled Against Asit Modi

FIR Against Asit Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) बीते काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। शो के कई एक्टर्स ने असित मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने असित के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। टीवी सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी को कई आरोपों में घेर लिया था। अब जेनिफर के आरोपों के आधार पर असित मोदी के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेने का फैसला कर लिया है। जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खि शारीरिक शोषण से लेकर पूरी फीस ना देने के भी आरोप लगाए थे। जेनिफर के बाद कई और कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर असित मोदी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

पुलिस ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज की FIR

मुंबई पुलिस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह मामला शो के कलाकारों की शिकायत के बाद दर्ज किया है। पवई पुलिस ने असित कुमार मोदी के खिलाफ IPC की धारा 354 और 509 के तहत FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही कोई एक्शन लेगी।

असित मोदी ने कही थी ये बात

पूरे विवाद को लेकर असित मोदी ने एक बयान में कहा, 'अब हम लोग भी कानून कार्यवाही करने के लिए मजबूर हो गए हैं। क्योंकि वह मुझे ही नहीं शो को भी बदनाम करने की कोशिश में लगी हुई है। हमने उसे शो से निकाल दिया, तो अब वह कुछ भी आरोप लगा रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article