टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में किस्मत आजमाएंगी फरहाना भट्ट, BB 19 से निकलते ही मिला रोहित शेट्टी के शो का न्योता

Farhana Bhatt To Enter In Khatron Ke Khiladi 15 After Bigg Boss 19: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की फर्स्ट रनरअप फरहाना भट्ट अब जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ सकती हैं। इस बात पर खुद फरहाना ने भी चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बताया है।

Image

फोटो क्रेडिट- फरहाना भट्ट इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Farhana Bhatt To Enter In Khatron Ke Khiladi 15 After Bigg Boss 19: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में रहकर फरहाना भट्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी फैन फॉलोइंग भी सातवें आसमान पर पहुंच गई और उनकी लोकप्रियता ने भी आसमान छुआ। हालांकि 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ट्रॉफी जीतने से चूक गईं और उन्हें केवल फर्स्ट रनरअप के टाइटल से ही काम चलाना पड़ा। लेकिन अब फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) एक बार फिर से रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाती नजर आ सकती हैं। जल्द ही वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ सकती हैं।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए भी हिंट दिया था कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आना पसंद करेंगी। वहीं 'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी के शो को लेकर चुप्पी भी तोड़ी है। फरहाना भट्ट ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि मैं अगला रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' करना चाहती हूं। फरहाना भट्ट ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो का ऑफर भी मिला है और वह इस शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। क्योंकि 'खतरों के खिलाड़ी' उनकी रियलिटी शो के सफर में अहम योगदान देगा।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने बताया कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' उनकी रूचि से भी जुड़ा है, सात ही एथलेटिक बैकग्राउंड होने के नाते वह इस शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। बता दें कि फरहाना भट्ट पांच बार ताइकोंडो चैंपियन रह चुकी हैं और 'खतरों के खिलाड़ी 15' में वह अपनी एथलेटिक स्किल्स दिखाना पसंद करेंगी। 'बिग बॉस 19' के बाद फैंस भी फरहाना भट्ट को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखने के लिए बेताब हैं। उनके अलावा तान्या मित्तल ने भी रोहित शेट्टी के शो में दिलचस्पी दिखाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article