टीवी मसाला

फहमान खान के शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी पर लगा ताला, फैंस को लगेगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 11, 2023, 01:26 PM IST

फहमान खान (Fahmaan Khan) और कृतिका सिंह यादव के शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी (Pyaar Ke Saat vachan Dharmpatnii) जल्द बंद होने वाला है। 6 महीनों के अंदर ही ये शो ऑफ एयर हो रहा है। इस खबर को जानने के बाद फहमान के फैंस को जोरदार झटका लगेगा।

Image

Pyar Ke Saat Vachan Dharampatnii show off air (credit pic: instagram)Read more at:http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/100148752.cms?utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst

Pyaar Ke Saat vachan Dharmpatnii Show goes Off Air: टीवी शो प्यार के सात वचन धर्मपत्नी में फहमान खान (Fahmaan Khan) और कृतिका सिंह यादव (Kritika Singh Yadav) मुख्य भूमिका में हैं। शो की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। मेकर्स को उम्मीद थी कि इमली की तरह फहमान का ये शो भी हिट रहेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। शो की खराब टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला किया है।

धर्मपत्नी का आखिरी एपिसोड 9 जून को टेलीकास्ट किया जाएगा। ये शो पिछले साल नवंबर महीने में ऑन एयर हुआ था। 6 महीने के अंदर ही मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला किया है।

फहमान खान के शो पर लगा तला

शो की कलाकार अशिता ने इस बात को कंफर्म किया है कि ये शो बंद होने वाला है। हमें भी इसके बारे में कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी गई है। इस बात से हम लोग काफी दुखी है। किसी भी अन्य प्रोफेशन की तरह एक्टर्स के भी कुछ टारगेट होते है। बेहतर शो आपके लिए नए और अच्छा काम लाता है। मुझे इस शो से काफी उम्मीदें थी।

एक्ट्रेस ने कहा कि हम इसके अपकमिंग ट्रैक के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी पूरी यूनिट को बताया गया कि ये शो बंद होने वाला है। मुझे अपने कैरेक्टर को अच्छे से निभाने का मौका भी नहीं मिला। अप्रैल महीने में ही हमने 100 एपिसोड्स पूरे किए थे। हमने 100 एपिसोड पूरे करने पर पार्टी की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपनी ऑडियंस का धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने हमारे शो को प्यार दिया।

फहमान खान धर्मपत्नी से पहले इमली में नजर आए थे। इमली स्टार प्लस का पॉपुलर शो था। इमली में फहमान के साथ सुंबुल तौकीर खान लीड रोल में थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article