Hina Khan Rocky Jaiswal To Enter in This TV Show: आज हिना खान और रॉकी जायसवाल के फैंस के लिए खास दिन रहा। टीवी के इस पसंदीदा कपल ने कोर्ट मैरिज कर एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 4 जून 2025 को बिना शोर गुल किए कपल ने शादी कर ली। टीवी से लेकर बॉलीवुड सभी सितारों ने हिना और रॉकी पर प्यार बरसाया। शादी की शहनाइयों के बीच हिना खान और रॉकी जायसवाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई। कहा जा रहा है कि ये न्यूली वेड कपल टीवी के रियलिटी शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
एंटेरटेन्मेंट गलियारों से खबर सामने आई है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) एक साथ छोटे परदे पर नजर आएंगे। कलर्स टीवी का अपकमिंग रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) में हिना और रॉकी हिस्सा लेंगे। शादी के चंद दिनों बाद ही हिना और रॉकी स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए काफी मजेदार होने वाला है। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए। इस शो में कपल को अपने रिश्ते की अग्नि परीक्षा देनी होगी यानी लव टेस्ट होंगे।
हिना खान और रॉकी जायसवाल अपने 13 साल के रिश्ते का टेस्ट देते हुए कैसा लगेगा देखना दिलचस्प होगा। बता दें 'पति पत्नी और पंगा' शो 'लाफ्टर शेफ 2' की जगह लेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे शो को होस्ट करेंगी। अब तक गुरमीत चौधरी देबीना बनर्जी, अली गोनी जैस्मिन भसीन, तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे विक्की जैन समेत कई टीवी जोड़ियों की इस शो में एंट्री लेने का अनुमान लगाया गया।
