टीवी मसाला

Exclusive: हिना खान-रॉकी जायसवाल की गुपचुप शादी पर ऑनस्क्रीन बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सालों से इनका रिश्ता...

Exclusive Rohan Mehra Open Up On Hina Khan And Rocky Jaiswal Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी पर जहां पहले करण मेहरा ने चुप्पी तोड़ी तो वहीं अब ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा ने रिएक्शन दिया है।

Image

हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी पर रोहन मेहरा ने दिया रिएक्शन

Exclusive Rohan Mehra Open Up On Hina Khan And Rocky Jaiswal Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग चोरी-छुपे शादी रचाई और बीते दिन इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की। हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जयासवाल ने कोर्ट मैरिज कर अपना रिश्ता मुकम्मल किया। इस खास मौके पर फैंस से लेकर टीवी स्टार्स तक हिना खान को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। हिना खान और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की शादी पर अब एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हिना और रॉकी की प्रेम कहानी को उभरते हुए देखा है।

रोहन मेहरा ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की शादी पर रिएक्शन दिया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं दोनों के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं। मैंने इनके रिश्ते को वक्त के साथ-साथ गहरा होता देखा है और ये देखकर बेहद खुशी हुई कि इन दोनों को एक-दूजे में अपना परफेक्ट मैच मिला। मैं उनकी जिंदगी भर के लिए प्यार, खुशी और साथ की कामना करता हूं।" बता दें कि रोहन मेहरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान और करण मेहरा के बेटे का किरदार अदा किया था।

वहीं हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। जहां हिना खान शो की लीड एक्ट्रेस थीं तो वहीं रॉकी जायसवाल सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रॉकी ने 'बिग बॉस 11' में हिना खान को प्रपोज किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article