टीवी मसाला

EXCLUSIVE: 'साथ में प्लानिंग की'- फेक है प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई? The 50 विनर शिव ठाकरे ने बताया सच

Shiv Thakre React Prince Narula And Rajat Dalal Fight: शिव ठाकरे रियलिटी शो द 50 के विनर बन गए हैं और अब शिव ठाकरे ने प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई पर रिएक्ट किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Image

instagram

Shiv Thakare On Prince Narula And Rajat Dalal Fight: रियलिटी शो द 50 फाइनली खत्म हो गया है और इस शो का विनर फैंस को मिल गया है. 50 सेलिब्रिटीज के साथ शुरू हुए इस रियलिटी शो को शिव ठाकरे ने जीत लिया है. शिव ने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया लेकिन इस बार वह ट्रॉफी जीतकर बाहर आए हैं. इस शो में शिव ठाकरे के रिश्ते प्रिंस नरूला और रजत दलाल दोनों से काफी अच्छे थे, लेकिन शो में प्रिंस और रजत काफी लड़ते हुए नजर आए. अब शिव ठाकरे ने रजत दलाल और प्रिंस नरूला के रिश्ते का सच बताया है.

शिव ठाकरे ने प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने शो जीतने के बाद जूम से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रिंस नरूला (Prince Narula) और रजत दलाल (Rajat Dalal ) के साथ अपने अच्छे रिश्ते के बार में बात की. उन्होंने सबसे पहले प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच लड़ाई की अफवाहों को खारीज किया. उन्होंने दोनों को भाई बताया और दावा किया कि उन दोनों के बीच के रिश्ते पूरी तरह ठीक है. शिव ने बताया कि शो में दर्शकों ने जो भी देखा वो कोई लड़ाई नहीं थी. बल्कि वो सब खेल के दौरान दो कंटेस्टेंट के बीच की दोस्ती थी. शिव ठाकरे ने कहा कि वो दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं. दोनों के बीच मजाक मस्ती चलती रहती हैं. वो एक दूसरे से भाई की तरह प्यार करते हैं और आप जल्द ही देखेंगे जब दोनों भाई की तरह बैठेंगे.

शिव ठाकरे ने प्रिंस नरूला के लिए कही ये बात

शिव ठाकरे ने आगे कहा कि दोनों ही समझदार है और दोनों ही पूरे शो में साथ बैठे हैं. दोनों ने साथ में बैठकर ही प्लानिंग और प्लॉटिंग की है और वो भी मस्ती की. शिव ठाकरे ने ये भी साफ कहा कि उन दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था. उन्होंने कहा, 'रजत भाई ने मेरे को कभी कुछ गलत शब्द नहीं बोला, ना मैंने कुछ बोला. मैंने किसी को नहीं बोला.' आखिर में शिव ठाकरे ने उस पल के बारे में बात की जब प्रिंस नरूला ने उन्हें फिनाले का टिकट दे दिया. उन्होंने कहा कि शो शुरू होने से पहले ही तय कर लिया था कि प्रिंस नरूला, जो मेरे भाई जैसा है, वो फिनाले में नहीं खेलेंगे. सबका अपना अपना तरीका होता है.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article