Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal Suicide Attempt: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. अनुराग डोभाल का परिवार के साथ काफी तनाव चल रहा है, जिसके चलते वह काफी ज्यादा डिप्रेशन में हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने वीडियो में किया. इतना ही नहीं, उन्होंने लाइव आकर खुद का एक्सीडेंट भी कर लिया, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती है. अनुराग डोभाल की हालत पर कई सेलेब्ल ने रिेएक्शन दिया और अब यूट्यूबर के पूरे विवाद पर रियलिटी शो द 50 फेम सिद्धार्तथ भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है.
अनुराग डोभाल की हालत पर बोले सिद्धार्थ भारद्वाज
द 50 में नजर आए सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) ने जूम के साथ खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अनुराग डोभाल की स्थिति पर खुलकर बात की और अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि परेशानी हर किसी की जिंदगी में होती है और निजी परेशानियों की वजह से लापरवाही वाला व्यवहार सही नहीं है. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मैं अपनी मुसीबत के चक्कर में गाड़ी 150 की स्पीड पर चला रहा हूं और आपके परिवार के किसी आदमी को मार दूंगा. क्या आप मेरे डिप्रेशन में होने की बात समझेंगे? आप मुझे संवेदनशीलता दिखाओगे? नहीं दिखाओगे, ये हो गई पहली बात.
सिद्धार्थ भारद्वाज ने दी अनुराग डोभाल को डिप्रेशन से बाहर निकलने की सलाह
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका जैसे देशों में डिप्रेशन का लेवल काफी ज्यादा हाई है और इसका समाधान थेरेपी लेना, मेडिकल मदद लेना, दोस्तों से बातें करना या फिर खुद को समझने के लिए समय देना है. उनके अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में किसी के प्रति केवल सहानुभूति जताने से वह व्यक्ति कमजोर प्रतीत हो सकता है और इससे उसके फॉलोअर्स को गलत मैसेज भी जा सकता है.
अनुराग डोभाल पर क्यों भड़के सिद्धार्थ भारद्वाज
उन्होंने ये भी कहा , 'अगर मैं किसी को तरस दिखाऊंगा ना तो इस स्थिति में मैं उसके 7 मिलियन फॉलोअर्स को भी कमजोर कर रहा हूं. ये बता दें कि उसकी मेंटल हेल्थ ही सबसे बड़ी समस्या है , लेकिन आप 150 पार गाड़ी चला रहे हो वो भी यूट्यूब लाइव करते हुए? अपनी मेंटल हेल्थ के चक्कर में आप किसी की फिजिकल हेल्थ खत्म कर दोगे.'
