टीवी मसाला

Exclusive: सिद्धार्थ भारद्वाज ने खोली रजत दलाल के फैंस की पोल, बॉक्सर को चुनौती देते हुए बोले- रिंग में आओ...

Exclusive Sidharth Bhardwaj Slams Rajat Dalal Fans: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' में रजत दलाल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच झगड़ा देखने को मिला था। लेकिन इस झगड़े में रजत दलाल के फैंस ने हदें पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बात का खुलासा खुद सिद्धार्थ भारद्वाज ने किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Exclusive Sidharth Bhardwaj Slams Rajat Dalal Fans: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम तो चर्चा में बनी ही रहती है। वहीं साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के झगड़े भी चर्चा में आ जाते हैं। 'द 50' में रहते हुए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के दुश्मन बन बैठे हैं। जहां एक तरफ रिद्धिमा पंडित ने वंशज सिंह के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है तो वहीं चाहत पांडे और खानजादी की लड़ाइयां भी खूब सुर्खियों में रहीं। इन सबसे इतर अब रजत दलाल (Rajat Dalal) और सिद्धार्थ भारद्वाज भी अपने झगड़े के लिए चर्चा में आ गए हैं। सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि रजत दलाल के फैंस हदें पार कर अब उनके दोस्तों को रेप और जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं।

सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) ने रजत दलाल (Rajat Dalal) के फैंस के बारे में बात करते हुए कहा, "कमेंट सेक्शन्स में उसके फैन बहुत कुछ गलत बोलने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको ऑफ कैमरा दिखा सकता हूं। केवल एक कमेंट ही नहीं बल्कि 50 कमेंट्स हैं तो ऐसे लोगों को क्या कहना? ये इनका फैनबेस है? मैंने क्या गलती की है, क्या गलत कहा है? मेरे बाहर आने के बाद अगर आप कह रहे हो कि मैं ये कर देता, मैं वो कर देता, मैं आप से कह रहा हूं कि अपने प्लेटफॉर्म पर कि अब मैं बाहर हूं, करो जो करना है।"

सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bhardwaj) यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने 'द 50' फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) को चुनौती देते हुए कहा कि रियलिटी शो में मार-पीट की अनुमति नहीं होती है। लेकिन छोटा-मोटा धक्का-मुक्की हो जाती है। सिद्धार्थ ने कहा, "अगर अपने आप को खलीफा मानते हो, बॉक्सिंग रिंग में सबकुछ कानूनी होगा, आप आओ, मुझे तोड़ दो। मैं स्वीकार कर लूंगा अपनी हार। आप पिट गए तो आप भी स्वीकार लेना। पर वहां बीच बचाव नहीं होगा, ये याद रखना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article