टीवी मसाला

Exclusive: 'कुछ समझ नहीं आ रहा' Shefali Jariwala के निधन से सदमे में हैं देवोलीना, काम्या पंजाबी बोलीं- पराग से मिलूंगी...

Exclusive TV Stars Shocked On Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा' के जरिए पूरी इंडस्ट्री पर छाने वाली शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला के निधन से जहां एक तरफ देवोलीना भट्टाचार्जी अभी भी सदमें में हैं तो वहीं काम्या पंजाबी ने पराग त्यागी के बारे में बात की।

Image

शेफाली जरीवाला के निधन से शोक में डूबे टीवी स्टार्स

Exclusive TV Stars Shocked On Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा...' गाने से पूरे भारत में अपनी पहचान कायम करने वाली शेफाली जरीवाला को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने बीती रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शेफाली जरीवाला के निधन से फैंस के साथ-साथ टीवी स्टार्स भी सदमे में हैं। कोई भी उनके निधन की बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है। हाल ही में जूम/टेली टॉक संग बात करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी, काम्या पंजाबी और रोहन मेहरा जैसे स्टार्स ने रिएक्शन दिया है।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी। वहीं उन्होंने जूम/टेली टॉक संग बात करते हुए कहा, "मैं अभी भी हैरान हूं। कुछ समझ नहीं आ रहा है। यकीन ही नहीं हो रहा है मुझे।" वहीं काम्या पंजाबी ने एक्ट्रेस के निधन को लेकर कहा, "ये घटना हैरानी से भी परे है। मैं पूरी रात नहीं सो पाई। मैंने पराग के साथ 'शक्ति' में काम किया था। मैं कल्पना भी नहीं कर पा रही हूं कि वो इस वक्त किस चीज से गुजर रहा होगा। मैं इस वक्त शहर से बाहर हूं, लेकिन जल्द ही पराग से मिलूंगी जैसे ही वापिस आऊंगी।"

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के निधन पर रोहन मेहरा ने भी शोक जाहिर किया। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस के साथ उन्होंने 'क्लास ऑफ 2020 सीजन 2' में काम किया था। रोहन मेहरा ने कहा, "क्लास ऑफ 2020 सीजन 2' में मैंने उनके साथ काम किया था। शो अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन उनके साथ मेरी कई खूबसूरत यादें हैं। उनका टैलेंट, एनर्जी और दया हर सीन में जान भर देती थी। उन सभी लम्हों के लिए मैं आभारी हूं जो हमने साथ में साझा किये। उनकी मुस्कान हमेशा मेरे साथ रहेगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article