टीवी मसाला

Exclusive: दिसंबर में निकाह और सात फेरों के लिए तैयार हैं सारा खान और कृष पाठक, पहाड़ी रस्मों की भी दिखेगी झलक

Exclusive Sara Khan And Krish Pathak To Have Grand Wedding In December: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान और कृष पाठक कोर्ट मैरिज ने कोर्ट मैरिज कर ली है। लेकिन अब कपल ने बताया है कि वे दिसंबर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं, जिसमें हिंदू और इस्लामिक रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी।

Image

फोटो क्रेडिट- सारा खान इंस्टाग्राम

Exclusive Sara Khan And Krish Pathak To Have Grand Wedding In December: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सारा खान ने हाल ही में 'रामायण' फेम सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक संग शादी रचाई है। सारा खान और कृष पाठक ने परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी। यूं तो सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक ने पोस्ट में ही बता दिया है कि दोनों दिसंबर में शादी करेंगे। वहीं अब सारा खान और कृष पाठक ने टेली टॉक संग भी शादी के सिलसिले में खास बातचीत की, जिसमें कपल ने अपनी प्लानिंग से भी पर्दा उठाया।

सारा खान (Sara Khan) ने कोर्ट मैरिज से जुड़ी पोस्ट साझा कर अपने फैंस और टीवी स्टार्स को हैरान कर दिया था। लेकिन इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, सरप्राइज तो मेरे लिए, मुझे ही दिया है ऊपरवाले ने इस खूबसूरत इंसान को मेरी जिंदगी में भेजकर मेरे पति के तौर पर और मैं यही कहूंगी कि ये सबके लिए सरप्राइज ही होगा, क्योंकि मैं अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा शेयर नहीं करती हूं। लेकिन ये ऐसा है कि अब मेरा नाम बदलने वाला है। अब मैं किसी की पत्नी हूं तो ये जाहिर है कि बाहर तो आना ही था।" सारा खान ने बताया कि उन्होंने और कृष पाठक ने केवल परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की और दिसंबर में वे दोनों रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। "हम दिसंबर में निकाह करेंगे और सात फेरे लेंगे क्योंकि इसमें दोनों ही कल्चर मिक्स हुए।"

सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। लेकिन जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि कृष की क्या चीज थी, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई। इसपर सारा खान ने कहा, "वो बहुत आध्यात्मिक हैं, मैं भी आध्यात्मिक हूं। ये बहुत क्रिएटिव हैं, इन्हें फिल्में बनाना बहुत पसंद हैं। ये मेरी तरह ही बहुत पैशनेट हैं, इन्हें कुछ नया करना बहुत पसंद है। हर चीज ने मुझे इनकी ओर आकर्षित किया और हमें एक बंधन में बांध दिया।" अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताते हुए सारा खान ने कहा, "मेरी सासू मां नैनीताल की हैं तो हमारी पहाड़ी शादी होगी। ये मैंने कभी किसी शो में नहीं की है। जाहिर है कि हमारा निकाह भी होगा।"

सारा खान (Sara Khan) के अलावा कृष पाठक ने भी इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "सारा की हर बात ने मेरा दिल जीत लिया। जिस तरह का प्यार मुझे उनसे मिला, वो मुझे और किसी से नहीं मिला।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article