टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से कतरा रही हैं YRKKH की अभिरा, बोली- इसे हां तो नहीं कह पाऊंगी...

Samriddhi Shukla Will Not Say Yes To Bigg Boss Due To This Reason: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनना लोगों का सपना होता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की समृद्धि शुक्ला का कहना है कि उन्हें अभी तक अप्रोच नहीं किया गया है, साथ ही वह आगे भी शो को ना ही कहेंगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, समृद्धि शुक्ला इंस्टाग्राम

Samriddhi Shukla Will Not Say Yes To Bigg Boss Due To This Reason: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने हमेशा ही छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। 'बिग बॉस' का अब 19वां सीजन भी टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जो शो की टीआरपी को बढ़ाने का काम करेंगे। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने 'बिग बॉस 19' को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई। वहीं हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा यानी समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) ने भी टेली टॉक/जूम संग बातचीत में बताया कि उन्हें अभी तक तो 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। लेकिन वो आगे भी शो को हां नहीं कहेंगी।

समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla)ने 'बिग बॉस' के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें कभी भी शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "ईमानदारी से, किसी ने अभी तक मुझे अप्रोच नहीं किया है। मुझे लगता है कि मैं इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं हूं कि लोग मेरे बारे में जानना चाहेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे बिग बॉस के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया। मुझे नहीं लगता कि मैं उस तरह की इंसान हूं जो अपनी निजी जिंदगी को नेशनल टीवी पर दिखाना चाहेगी।"

समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) ने 'बिग बॉस' को 'हां' न कहने का कारण भी साझा किया। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं बहुत ही रिजर्व्ड इंसान हूं। इसलिए मैं अभी तो शो को हां नहीं कह सकती। लेकिन भविष्य में, अगर मेरा मन बदलता है तो मैं इसे देख सकती हूं।" समृद्धि शुक्ला ने "बिग बॉस' के अलावा "ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बारे में भी बात की और बताया कि शो में मायरा और अभिरा की नजदीकियां बढ़ने वाली हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article