टीवी मसाला

Exclusive: Neha Kakkar की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर रोहनप्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बीते 3-4 साल से...

Exclusive Rohanpreet Singh Breaks Silence On Neha Kakkar Pregnancy Rumors: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने टीवी की दुनिया में भी धाक जमाई हुई है। नेहा कक्कड़ को लेकर अक्सर अटकलें लगती रही हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। वहीं अब इस मामले पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बोले रोहनप्रीत सिंह

Exclusive Rohanpreet Singh Breaks Silence On Neha Kakkar Pregnancy Rumors: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में धाक जमाने वाली नेहा कक्कड़ ने अपने अंदाज से सबका खूब दिल जीता है। नेहा कक्कड़ के गाने यू-ट्यूब पर तहलका मचाने का काम करते हैं। नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद ही नेहा ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नेहा कक्कड़ की इस तस्वीर ने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि उनकी ये फोटो म्यूजिक वीडियो से जुड़ी थी। लेकिन उसके बाद से ही नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को लेकर अटकलें लगती रहती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। ऐसी खबरें कुछ वक्त पहले भी सामने आई थीं, जिन्हें लेकर अब रोहनप्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के प्रेग्नेंसी रूमर्स के बारे में बात करते हुए रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने पिछले दिनों को भी याद किया, जब नेहा कक्कड़ के फेक बेबी बंप ने लोगों को हैरान कर दिया था। नेहा कक्कड़ के बारे में बात करते हुए रोहनप्रीत सिंह ने कहा, "ठीक है, जिंदगी है मस्ती होनी चाहिए कुछ न कुछ। वो तो एक वीडियो कॉन्सेप्ट था, फिर उसके बाद लोगों को ऐसे ही लगने लग गया। ठीक है चलता है ये सब। अभी पता नहीं 3-4 साल से चल रहा है ये सब कि प्रेग्नेंस है। अरे नहीं है तो नहीं है। अब लोगों को लिखकर थोड़ी ना देंगे। लोग फोटोशॉप कर देते हैं और आजकल तो एआई भी है।"

रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ और अपनी लवस्टोरी भी साझा की

रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में अपनी और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की प्रेम कहानी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात 'नेहू दा व्याह' के सेट पर हुई थी। रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने इस बारे में कहा, "हम 'नेहू दा व्याह के सेट पर मिले थे जो कि नेहा का लिखा पहला गाना था। लेकिन चीजें बिल्कुल वैसी ही हुईं, जैसे गाने में थीं। लोगों को लगा कि ये हमारा प्री-वेडिंग शूट है, लेकिन ऐसा नहीं था। हमने केवल गाना शूट किया और कहानी शुरू हो गई।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article