बॉलीवुड

Neha Kakkar Deepfake Video: स्टेज पर ही नेहा कक्कड़ के होठों को चूमने लगा अमेरिकन सिंगर, जानें क्या है इस वायरल वीडियो की हकीकत

Neha Kakkar Deepfake Video: वीडियो में नेहा के साथ अमेरिकन सिंगर नजर आ रहा है। इस वीडियो ने सभी को हैरानी में डाल दिया है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या सच है क्या झूठ। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Neha Kakkar Deepfake Viral Video

Neha Kakkar Deepfake Video: सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar) जो अपने गानों से जनता को दीवाना बना देती है। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो ने आते ही हंगामा खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में नेहा के साथ अमेरिकन सिंगर नजर आ रहा है। इस वीडियो ने सभी को हैरानी में डाल दिया है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या सच है क्या झूठ। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

दरअसल इन दिनों एआई का प्रचलन बढ़ा हुआ है। कोई भी कैसे भी किसी की तस्वीर उठाकर उसे कहीं भी लगा देता है और इसे आपत्तिजनक बना दिया जाता है। ऐसा ही कई स्टार्स के साथ भी हुआ है, अब नेहा कक्कड़ इसका शिकार होती नजर आई है। सिंगर नेहा कक्कड़( Neha Kakkar) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ब्लैक टॉप येलो जीन्स पहनकर स्टेज पर किसी अमेरीकन सिंगर के साथ किस करती नजर आ रही है। नेहा इस वीडियो में सिंगर के गले लगी दिखाई दे रही है जिसमें दोनों स्टेज पर ही किस कर रहे हैं। इस वीडियो में लड़की का चेहरा सिंगर नेहा कक्कड़ के चेहरे से बदल दिया गया है। यह एक डीपफेक वीडियो है।

लोग इस वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। किसी को तो पहली बार में समझ नहीं आ रहा कि यह असल में नेहा है या कोई और। वहीं कुछ लोगों ने बिना सोचे समझे नेहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। नेहा के फैंस उनके सपोर्ट में आए हैं और इसे फेक बताकर इसके खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले रश्मिका मंदाना, काजोल देवगन , तृप्ति डिमरी आदि एक्ट्रेस की फेक वीडियो सामने आ चुकी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article