टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नए अरमान के साथ रोमांस में चूर हुई अभिरा, केमिस्ट्री देख पिघला फैंस का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Armaan And Abhira Chemistry Wins Heart: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए अरमान यानी रोहित पुरोहित की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में अभिरा और अरमान का रोमांटिक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान और अभिरा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Armaan And Abhira Chemistry Wins Heart: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो दर्शकों के दिलों पर तो राज कर ही रहा है, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर कब्जा जमाए हुए है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में शहजादा धामी के जाने के बाद रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने अरमान के तौर पर एंट्री की। खास बात तो यह है कि नए अरमान ने एंट्री के साथ ही अभिरा संग कुछ रोमांटिक पल भी बिताए, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ा अभिरा और अरमान का रोमांटिक वीडियो डायरेक्टर कट प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में जहां अभिरा येलो कलर की ड्रेस में नजर आई तो वहीं अरमान ने भी येलो और व्हाइट शर्ट पहनी थी। अरमान के आते ही अभिरा ने उसे गले भी लगाया। हालांकि नए अरमान के लुक में थोड़ा बदलाव दिखा, क्योंकि रोहित पुरोहित ने चश्मा पहन शो में एंट्री की है। लेकिन उनकी केमिस्ट्री लोगों का खूब दिल जीत रही है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और समृद्धि शुक्ला (Samriddhi Shukla) की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "डीकेपी को पता है कि जोड़ी को दमदार कैसे बनाना है। ये दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। अब डीकेपी प्लीज इन्हें कपल घोषित कर दें। ये भी आगे चलकर #अभिमान बनेंगे या फिर इन्हें #अरमिरा या #मानिरा जैसा नया नाम मिलेगा।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "दोनों की जोड़ी काफी मस्त लग रही है। पहले से बहुत अच्छी लग रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अब अभिमान असली कपल लग रहे हैं। समृद्धि के साथ शहजादा अच्छा लगता था, लेकिन रोहित तो हॉट लग रहा है। मुझे लगता है कि अब रूही का कैरेक्टर साइड हो जाएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article