टीवी मसाला

Exclusive: नीलम गिरी ने Bigg Boss 19 से बाहर आते ही तान्या संग दोस्ती से उठाया पर्दा, बोलीं- मुझे वो लड़की...

Exclusive Neelam Giri Open Up On Friendship With Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से नीलम गिरी बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने शो से एविक्शन के बाद टेली टॉक संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने तान्या मित्तल संग अपनी दोस्ती से पर्दा उठाया। नीलम गिरी का कहना था कि तान्या का कैरेक्टर अलग है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, नीलम गिरी इंस्टाग्राम

Exclusive Neelam Giri Open Up On Friendship With Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बीते सप्ताह डबल एविक्शन हुए, जिसके तहत नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को घर छोड़ना पड़ा। सलमान खान के शो से बाहर आने के बाद नीलम गिरी ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग भी खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने घर में चल रही गेम के बारे में तो काफी कुछ कहा ही, साथ ही तान्या मित्तल संग अपनी दोस्ती से भी पर्दा उठाया। नीलम गिरी का कहना है कि तान्या मित्तल का कैरेक्टर बिल्कुल अलग है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम नीलम गिरी ने तान्या मित्तल संग अपनी दोस्ती को 'निश्छल' बताया, साथ ही उन्हें 'प्यारी लड़की' भी कहा। नीलम गिरी का कहना था, "मेरी दोस्ती उसके प्रति बहुत निश्छल है पहले दिन से और अभी तक। इस शो के बाहर भी अगर वो जीतकर भी आती है, तभी भी वही रहने वाला है क्योंकि मुझे तान्या से बहुत प्यार है। मुझे वो लड़की सच में बहुत पसंद है। वो जैसी भी है, उसका कैरेक्टर बहुत अलग है और वो शो के लिए बहुत अच्छी है। मुझे उसका सब चीज अच्छा लगता है। हां, वो अलग चीज है कि काफी सारी चीजें उसपर ट्रोल होती हैं, बहुत सारी बातें, लेकिन उससे मुझे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) एक्स कंटेस्टेंट नीलम गिरी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जब भी मुझे लगता है कि मुझे उसको समझाना चाहिए, मैं जाहिर तौर पर उसको समझाती थी। लेकिन वो है ही ऐसी, उसमें हम कुछ नहीं कर सकते उसके लिए। और वो बहुत प्यारी लड़की है।" नीलम गिरी का कहना है कि वह कई बार तान्या मित्तल की हरकतों से इरीटेट हो जाती थीं। उन्होंने कहा, "वो लगातार वही चीजें करती रहती है, सारी चीजें और उसे एहसास नहीं होता है तो मुझे उसे रोकना पड़ता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article