Gaurav Khanna On Being Called Misfit: टीवी का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब खत्म हो गया है। 7 दिसंबर को इस शो को अपना विनर मिल गया। टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने सलमान खान (Salman Khan) के शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इसके बाद से एक्टर गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ फैंस एक्टर को बधाई देते नजर आए तो वहीं कुछ लोगों ने एक्टर को इसके लिए मिसफिट तक बता डाला था। अब इसको लेकर गौरव खन्ना का रिएक्शन सामने आ गया है। Telly Talk India को दिए इंटरव्यू में गौरव खन्ना ये बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 19 जीतने के बाद गौरव की पहली पोस्ट
गौरव खन्ना ने दिया ये रिएक्शन
टीवी एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह गौरव खन्ना का TellyTalk India को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना ने 'मिसफिट' और 'इनएक्टिव' बोलने वालों को करारा जवाब दिया। गौरव खन्ना ने कहा कि 'मैं इन लोगों से कहूंगा कि आप फिनाले देख लें। और जब फिनाले के आखिर में सलमान सर हाथ उठाएंगे, वो भी देख लें। फिर सारे सवालों के जवाब अपने आप मिल जाएंगे। शो में भी मैंने इन सवालों का जवाब नहीं दिया, क्योंकि मुझे वो बेकार लगा। मेरे पास तो सिर्फ 15 हफ्ते थे लोगों का दिल जीतने के लिए, इन कुछ लोगों का दिल जीतने का टाइम नहीं था। मुझे तो उन 150 करोड़ लोगों का दिल जीतना था जो बाहर हैं और मैं बस इसी में लगा रहा कि कहीं गलत न दिख जाऊं।' आगे उन्होंने कहा, 'मैं अपने मम्मी-पापा के सामने कुछ गलत बोलना या करना नहीं चाहता था। बिग बॉस में भी नहीं करना चाहता था, क्योंकि लोग अपने परिवार के साथ देखते हैं। मैंने बसीर और बजाज को भी समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं मानी और मैं पीछे हट गया।'
जीतने पर कही ये बात
अपनी जीत पर गौरव ने कहा, 'जब मैं टीवी पर आया था तब भी बहुत लोगों ने कहा था कि ये इसके लिए नहीं बना, ट्रेंड एक्टर नहीं है, मिसफिट है। पता नहीं वो लोग आज कहां हैं। मैं यहां लोगों के प्यार की वजह से हूं। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि बिग बॉस के ये चार महीने मेरे करियर के 20 सालों का छोटा सा वर्जन हैं।'
