टीवी मसाला

Exclusive: अभिषेक बजाज के तलाक पर दोस्त दिव्या अग्रवाल ने खोले राज, एक्स-पत्नी के आरोपों पर बोलीं- डर जायज है

Exclusive Divya Agarwal Break Silence On Abhishek Bajaj Divorce: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बजाज पर एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर अब अभिषेक बजाज की करीबी दोस्त दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्टर के तलाक के बारे में भी काफी कुछ कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Divya Agarwal Break Silence On Abhishek Bajaj Divorce: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बजाज इन दिनों 'बिग बॉस 19' में रहकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए अभिषेक बजाज अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने कुछ इंटरव्यूज में अभिषेक बजाज पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। आकांक्षा जिंदल का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही दूसरी लड़कियों के साथ अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के अफेयर शुरू हो गए थे। इस मामले पर अब उनकी खास दोस्त दिव्या अग्रवाल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्टर के तलाक से जुड़ी कुछ बातों का भी जिक्र किया है।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' में जैसे ही सलमान खान ने अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के सामने एक्स वाइफ का जिक्र किया था, वैसे ही उनके चेहरे का रंग उड़ गया था। ऐसे में दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने जूम/टेली टॉक संग इस बारे में बात करते हुए कहा, "डर तो जायज है। मैं उसकी शादी में भी गई थी। हो सकता है कि वो डर रहा हो क्योंकि वो अपने अतीत को जिंदगी में दोबारा न लाना चाहता हो। वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गया हो। उसके अतीत को दोबारा कुरेदना बिल्कुल भी सही नहीं है। तलाक के बाद उसने जिंदगी में बहुत से बदलाव देखे हैं। वो एक इंसान के तौर पर बहुत बदल चुका है। उसने बहुत सी अच्छी चीजें की हैं। लेकिन अब वो वही मुद्दे और इल्जाम वापस अपनी जिंदगी में नहीं चाहता।"

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिषेक बजाज के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं कुछ भी होने की उम्मीद नहीं कर रही, लेकिन वो चीजों को संभाल लेगा।" दिव्या अग्रवाल ने अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं किसी की भी साइड नहीं लूंगी। जो भी पति-पत्नी के बीच होता है, आपको उसका कभी भी सटीक जवाब नहीं मिल पाएगा कि कौन सही है और कौन गलत। हर किसी की अपनी अलग कहानी है। मैंने अभिषेक को किसी औरत का पमान करते हुए या दूसरे को अप्रोच करते नहीं देखा है। वो हमेशा ही हमारी ओर कैरिंग रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article