टीवी मसाला

Exclusive: मोटी रकम मिलने के बाद भी Bigg Boss 18 का हिस्सा नहीं बने धीरज धूपर, अब जाकर बताई असली वजह

Exclusive Dheeraj Dhoopar Open Up On Not Being Part Of Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित एक्टर धीरज धूपर को लेकर खबर थी कि वह 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनेंगे। धीरज धूपर को शो के लिए अच्छी खासी रकम भी मिल रही थी। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने शो ठुकरा दिया। वहीं अब धीरज ने इसका कारण साझा किया है।

Image

'बिग बॉस 18' से इसलिए धीरज धूपर ने खींचा पैर?

Exclusive Dheeraj Dhoopar Open Up On Not Being Part Of Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित एक्टर धीरज धूपर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। धीरज धूपर इन दिनों 'रब से है दुआ' में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह सुब्हान का किरदार अदा कर रहे हैं। लेकिन धीरज धूपर को लेकर खबर थी कि वह जल्द ही 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को शो के लिए अच्छी खासी रकम भी दी जा रही थी। लेकिन ऐन मौके पर धीरज धूपर ने 'बिग बॉस 18' से अपने हाथ पीछे खींच लिये। वहीं अब टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान धीरज धूपर ने इस मामले की वजह जाहिर की है।

धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) न करने की वजह 'रब से है दुआ' को बताया। धीरज धूपर ने इस सिलसिले में कहा, "रब से है दुआ' मेरे लिए बच्चे की तरह है। ये मेरा शो है और मैं किसी दूसरे कार्यक्रम के लिए इसे यूं ही नहीं छोड़ सकता। मैं अंत तक 'रब से है दुआ' से जुड़ा रहूंगा। मैं किसी और के बारे में अभी नहीं सोच सकता। इसकी टीआरपी भी दिन पर दिन बढ़ रही है और मैं इस चीज से काफी खुश भी हूं।"

धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) से सवाल किया गया कि क्या वो आगे चलकर कभी "बिग बॉस' का हिस्सा बनेंगे। इसपर धीरज धूपर ने जवाब दिया, "क्यों नहीं? मुझे 'बिग बॉस' के लिए पिछले 5 सालों से अप्रोच किया जा रहा है। तो मैं भविष्य में जरूर इस शो का हिस्सा बनना चाहूंगा।" धीरज धूपर ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हिस्सा न बनने पर फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, "दोस्तों मुझे माफ करना अगर आप लोग मुझे इस साल नहीं देख पाए। लेकिन आप लोग 'रब से है दुआ' देखते रहें। आगे चलकर अगर मैं कभी इस सफर का हिस्सा बनूं 'बिग बॉस' में तो आप लोग जरूर देखिएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article